खबर शहर , यूपी: पीएम मोदी की इस योजना का खूब लाभ उठा रहीं महिलाएं, इस तरह बचा रहीं पैसा; पुरुषों को पछाड़ दिया – INA

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाते खुलवाने में महिलाओं ने जिले में पुरुषों को पछाड़ दिया है। कुल 20.48 लाख जनधन खातों में से 11.10 लाख खाते महिलाओं के हैं, जबकि पुरुषों के खातों की संख्या 9.38 लाख है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिलाएं बचत को लेकर पुरुषों की अपेक्षा अधिक जागरूक हो रही हैं।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं बचत और बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने में अधिक सक्रिय हो रही हैं। जिले में कुल 20,48,865 जनधन खाते हैं। इन खातों में कुल 95,466.09 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है और 12,77,813 लाभार्थियों को रुपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिले के 17.61 लाख से अधिक खाते आधार से जुड़ चुके हैं। वहीं, इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि जनधन खातों के लिए महिलाओं में रुझान अधिक है। गांव गांव शिविर और बैठकों के माध्यम से उन्हें लगातार जागरूक किया जा रहा है।
शून्य बैलेंस पर खुलता है खाता
जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस पर बैंक खाता खोला जाता है। खाताधारकों को जमा राशि पर ब्याज, मुफ्त रुपे डेबिट कार्ड और 2 लाख रुपये का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। साथ ही, सरकारी योजनाओं की सब्सिडी सीधे जनधन खाते में आती है।