खबर शहर , UP: ताजगंज के पकटोला में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस – INA

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के पकटोला इलाके में 35 वर्षीय संजय राठौर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


Table of Contents

बताया जा रहा है कि संजय राठौर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना ताजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद . की कार्रवाई की जाएगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News