खबर शहर , वाह ताज यूं ही नहीं बोलते: 40.4 डिग्री की तपिश, फिर भी न रुके कदम; 30 हजार सैलानियों ने किया दीदार – INA

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप भी पर्यटकों के कदम नहीं रोक पा रही है। शनिवार को वीकेंड पर सैलानियों का सैलाब ताजमहल पर उमड़ पड़ा। पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद दिनभर में 30 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने संगमरमरी हुस्न का दीदार किया।


शनिवार सुबह से ही स्मारक के टिकट काउंटरों और प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की कतारें लगने लगी। विशेषकर पश्चिमी गेट पर सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। आसमान से बरसती आग और उमस के बीच पर्यटक छाते, टोपी और पानी की बोतलें थामे अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दोपहर के समय गर्मी के तीखे तेवरों के बावजूद ताज का दीदार करने का रोमांच सैलानियों में साफ दिखाई दे रहा था।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button