खबर शहर , आप भी तो नहीं खा रहे ‘धीमा जहर’: रेस्तरां-ढाबे में भी मिलावटी आटे की रोटी, यूपी समेत इन प्रदेशों में सप्लाई – INA

आगरा मंडल के कई जिलों में सेलखड़ी मिला आटा बेचने का खेल पकड़ा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसे तीन राज्यों में बेचा जा रहा था। यहां तक कि ढाबे-रेस्तरां और बेकरी में भी इसे खपाया जा रहा है।


खाद्य विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में सेलखड़ी मिला 1820 किलो आटा और 3980 किलो सेलखड़ी पकड़ी है। इनके संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश में इसे खपाते थे। मंडल में और भी लोग इस काले कारोबार में संलिप्त हो सकते हैं। इसके लिए टीम गोपनीय ढंग से पता कर रही है। एसटीएफ की भी मदद ली जा सकती है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button