खबर बाजार -AJC Jewel IPO Listing: 4% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, चेक करें कारोबारी सेहत – #INA

खबर बाजार -AJC Jewel IPO Listing: 4% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, चेक करें कारोबारी सेहत – #INA

AJC Jewel IPO Listing: डीलर्स, शोरूम, कॉरपोरेट और छोटे दुकानदारों को गहने बनाकर बेचने वाली एजेसी ज्वेल के शेयरों की आज BSE SME पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹95 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹99.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 4.21% का लिस्टिंग गेन (AJC Jewel Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹94.05 (AJC Jewel Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। निचले स्तर पर रिकवरी हुई। दिन के आखिरी में यह ₹95.85 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 0.89% मुनाफे में हैं।

AJC Jewel IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एजेसी ज्वेल का ₹15.39 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-26 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.57 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.79 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.86 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 16.20 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹2.63 नए इक्विपमेंट की खरीदारी और ₹8.90 करोड़ कर्ज चुकाने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

AJC Jewel के बारे में

वर्ष 2018 में बनी एजेसी ज्वेल मैन्युफैरक्चरर्स बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कंगन, चूड़ियां, रिंग, झुमके, हार और पायल बनाती है। यह डीलर्स, शोरूम, कॉरपोरेट और छोटे दुकानदारों को गहने बनाकर बेचती है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी मलप्पुरम में हैं, जहां 3डी प्रिंटर्स, कास्टिंग मशीन्स और पॉलिशिंग इक्विपमेंट लगे हुए हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹1.26 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर ₹2.04 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹3.32 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 39% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹246.84 करोड़ और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 58% के सीएजीआर से बढ़कर ₹5.40 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2024 में इसे ₹1.85 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹175.53 करोड़ का रेवेन्यू और ₹3.64 करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट हासिल हुआ था।

Ellenbarrie IPO Listing: ₹400 का शेयर ₹492 पर लिस्ट, मुनाफा निकालने से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स

Kalpataru IPO Listing: ₹414 के शेयरों की फ्लैट एंट्री ने किया निराश, ऐसी है कारोबारी सेहत

Globe Civil Projects IPO Listing: ₹71 के शेयरों का 28% प्रीमियम पर सफर शुरू, फिर लोअर सर्किट ने दिया झटका

Abram Food IPO Listing: 7% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, ₹98 के शेयरों की लिस्टिंग ने किया निराश

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

AJC Jewel IPO Listing: 4% प्रीमियम पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, चेक करें कारोबारी सेहत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button