खबर बाजार -Cryogenic OGS IPO: गुजरात की कंपनी का IPO 446.8 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP से मिल रहे बंपर लिस्टिंग गेन के संकेत! – #INA

खबर बाजार -Cryogenic OGS IPO: गुजरात की कंपनी का IPO 446.8 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP से मिल रहे बंपर लिस्टिंग गेन के संकेत! – #INA

Cryogenic OGS IPO: Cryogenic OGS Ltd के IPO को सब्सक्राइब करने का आज यानी 7 जुलाई अंतिम दिन है। कंपनी अपने IPO के माध्यम से ₹17.77 करोड़ जुटाने की योजना में है। बोली लगाने के अंतिम दिन दोपहर 2:00 बजे तक, इस इश्यू को 446.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल निवेशकों ने 533.78 गुना तो वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों ने 729.32 गुना बोली लगाई है। योग्य संस्थागत निवेशकों ने अपने कोटे को 81.17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

आपको बता दें कि 1997 में वडोदरा में स्थापित Cryogenic OGS तेल, गैस, केमिकल और द्रव उद्योगों के लिए अनुकूलित माप और फिल्ट्रेशन प्रोडक्ट्स बनाती है। 31 मार्च, 2025 और 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्षों के बीच कंपनी के राजस्व में 32% और PAT में 15% की वृद्धि हुई।

Cryogenic OGS IPO की पूरी जानकारी

Cryogenic OGS IPO IPO का प्राइस बैंड ₹44 से ₹47 प्रति शेयर तय किया गया है। ₹17.77 करोड़ का Cryogenic OGS IPO एक बुकबिल्डिंग इश्यू है, जो पूरी तरह से 37.80 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसका न्यूनतम लॉट साइज 3,000 शेयर है। इसका मतलब है कि निवेशकों को न्यूनतम 3,000 शेयरों या उसके गुणकों के लिए आवेदन करना होगा। रिटेल निवेशकों को IPO के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम ₹2,64,000 की पूंजी की आवश्यकता है। Cryogenic OGS IPO का

कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, आईपीओ से होने वाली आय का उपयोग वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और सार्वजनिक निर्गम खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। Beeline Capital Advisors Pvt Ltd Cryogenic OGS IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि MUFG Intime India Private Limited (Link Intime) इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।

कितना है Cryogenic OGS IPO का लेटेस्ट GMP?

आईपीओ मार्केट के पर्यवेक्षकों के अनुसार, Cryogenic OGS Ltd के अनलिस्टेड शेयर वर्तमान में IPO प्राइस के ऊपरी बैंड ₹47 के मुकाबले ₹73 पर कारोबार कर रहे है। यानी इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम या GMP फिलहाल ₹26 का है जो इसके इश्यू मूल्य पर 55.32% अधिक है। Cryogenic OGS IPO का लेटेस्ट GMP निवेशकों को बंपर लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Crizac IPO Allotment: अब होगा शेयरों का अलॉटमेंट, आपको शेयर मिले या नहीं, ऐसे कर पाएंगे चेक

Cryogenic OGS IPO: गुजरात की कंपनी का IPO 446.8 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP से मिल रहे बंपर लिस्टिंग गेन के संकेत!

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button