खबर बाजार -Global Market: ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर, ग्लोबल बाजारों को जोरदार तेजी, गिफ्ट निफ्टी 1% ऊपर, क्रूड में भारी दबाव – #INA

खबर बाजार -Global Market: ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर, ग्लोबल बाजारों को जोरदार तेजी, गिफ्ट निफ्टी 1% ऊपर, क्रूड में भारी दबाव – #INA

Global Market:  ईरान और इजरायल के सीजफायर से ग्लोबल बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 259 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा है। एशिया में भी मजबूती नजर आ रही है। डाओ फ्यूचर्स में भी तेजी बढ़ी है। कल अमेरिकी INDICES भी करीब 1 परसेंट का उछाल आया।

ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम का एलान किया है। अमेरिका ने कहा है कि युद्धविराम के प्रस्ताव पर ईरान ने समहति जताई है। ट्रुथ सोशन पर ट्रंप ने लिखा कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर पूर्ण सहमति बन चुकी है। 12 घंटे में दोनों देशों के बीच युद्धविराम होगा। दोनों देश युद्धविराम का शांतिपूर्ण सम्मान करेंगे। उन्होंने इजरायल और ईरान को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि यह युद्ध सालों तक चल सकता था और युद्ध से वेस्ट एशिया को भारी नुकसान हो सकता था।

ईरान विदेशमंत्री का बड़ा बयान

हालांकि इस बीच ईरान के विदेशमंत्री का बड़ा बयान आया है। उनका कहना है कि युद्धविराम पर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ। इजरायल ने हमला नहीं किया तो हम हमला नहीं करेंगे। युद्धविराम पर अंतिम फैसला बाद में लेंगे।

युद्धविराम से क्रूड में दबाव, कल के हाई से 14% फिसला क्रूड

पश्चिम एशिया में शांति बहाल होने से क्रूड कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कल के ऊपरी शिखर से करीब 14% क्रूड फिसला है। अगस्त 2022 के बाद की ब्रेंट में सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट 70 डॉलर के नीचे आया। इसके अलावा सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स 99 के स्तर से नीचे फिसला है।

ईरान ने किया हमला

कल शाम कतर के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। हालांकि हमले में किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है।

कहां होगी बाजार की नजर?

9 जुलाई को ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन खत्म हो रही है। जिसपर बाजार की नजर लगी हुई है। वहीं आज अमेरिकी फेड चेयरमैन पॉवेल की टेस्टीमनी आएगी। शुक्रवार को US के PCE महंगाई के आंकड़े आएंगे।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सुबह 8 बजे के आसपास गिफ्ट NIFTY 259.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 38,762.78 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.57 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.85 फीसदी चढ़कर 22,131.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 24,095.68 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ 3,423.20 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

Global Market: ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर, ग्लोबल बाजारों को जोरदार तेजी, गिफ्ट निफ्टी 1% ऊपर, क्रूड में भारी दबाव

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button