खबर बाजार -Globe Civil Projects IPO: 1 जुलाई को होगी लिस्टिंग, लेटेस्ट GMP से जानिए कितना हो सकता है मुनाफा? – #INA

खबर बाजार -Globe Civil Projects IPO: 1 जुलाई को होगी लिस्टिंग, लेटेस्ट GMP से जानिए कितना हो सकता है मुनाफा? – #INA

Globe Civil Projects IPO: ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद अब कंपनी के शेयर लिस्ट होने के लिए तैयार है। यह IPO 24 जून से 26 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ₹119 करोड़ के IPO को 80.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल में जहां 53.67 गुना वहीं NII कोटे में 143.14 गुना सब्सक्रिप्शन रहा। योग्य संस्थागत खरीदार कोटे को 82.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। Globe Civil Projects IPO मंगलवार, 1 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। लिस्टिंग से पहले ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का GMP जबरदस्त चल रहा है। निवेशकों को अच्छा-खासा लिस्टिंग गेन देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस और क्या है लेटेस्ट GMP।

इस IPO का प्राइस बैंड ₹71 प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी का IPO पूरी तरह से ₹119 करोड़ के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है, जिसमें कोई OFS नहीं है। ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स ने आईपीओ से मिले पैसों को उपयोग वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं, कैपेक्स और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव किया है।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Globe Civil Projects IPO का आवंटन 27 जून को फाइनल कर दिया गया था। निवेशक NSE, BSE या केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइटों पर अपने IPO अलॉटमेंट का स्टेटस देख सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं:

BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – BSE India

‘इश्यू टाइप’ के तहत ‘इक्विटी’ चुनें।

‘इश्यू नेम’ के तहत, ड्रॉपबॉक्स में ‘Globe Civil Projects Ltd’ चुनें।

अपना आवेदन संख्या या स्थायी खाता संख्या (पैन) दर्ज करें।

फिर, अपनी पहचान वेरीफाई करने के लिए ‘मैं रोबोट नहीं हूं’ पर क्लिक करें और ‘सर्च’ विकल्प पर क्लिक करें।

आपकी शेयर आवेदन स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • आप सीधे रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज के पोर्टल – https://ipostatus.kfintech.com/ पर भी जा सकते हैं और Globe Civil Projects IPO आवंटन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
  • अलॉटमेंट का स्टेटस NSE की वेबसाइट NSE India पर भी देखी जा सकती है।

Globe Civil Projects IPO का लेटेस्ट GMP

IPO मार्केट के पर्यवेक्षकों के अनुसार, Globe Civil Projects Ltd का ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹27 है जो शेयरों के IPO मूल्य से 38.03% ऊपर लिस्टिंग का संकेत देता है। यानी की इस आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छा लिस्टिंग गेन मिल सकता है। GMP को देखते हुए, कंपनी के शेयर ₹98 प्रति शेयर पर लिस्ट होने की संभावना है।

Globe Civil Projects IPO: 1 जुलाई को होगी लिस्टिंग, लेटेस्ट GMP से जानिए कितना हो सकता है मुनाफा?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button