खबर बाजार -HDB Financial Services IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 अरब डॉलर साइज में 4 साल में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला इश्यू – #INA

खबर बाजार -HDB Financial Services IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 अरब डॉलर साइज में 4 साल में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला इश्यू – #INA

HDB Financial Services IPO: HDFC Bank की सब्सिडियरी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का 12,500 करोड़ रुपये का मेगा इश्यू 27 जून को बंद हो गया। इसे कुल 17.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आईपीओ 25 जून को खुला था। इश्यू में आखिरी दिन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की जबरदस्त दिलचस्पी देखी गई। उनके लिए रिजर्व हिस्सा 58.64 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 10.55 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.51 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 6 गुना भरकर बंद हुआ।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि HDB Financial Services का आईपीओ 1 अरब डॉलर साइज वाले इश्यू की कैटेगरी में पिछले 4 सालों में भारत की सबसे अधिक मांग वाली लिस्टिंग बनने के लिए तैयार है। मतलब यह है कि पिछले 4 सालों में 1 अरब डॉलर का कोई भी आईपीओ इतना ज्यादा सब्सक्राइब नहीं हुआ है। इस मेगा आईपीओ में वैश्विक निवेशकों, घरेलू म्यूचुअल फंड्स और वित्तीय संस्थानों ने जमकर पैसे लगाए।

4 साल पहले जोमैटो IPO को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

इससे पहले 1 अरब डॉलर साइज वाली कैटेगरी में जुलाई 2021 में फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो की पेरेंट कंपनी एटर्नल के IPO को 38.25 गुना डिमांड मिली थी। जोमैटो का आईपीओ 9375 करोड़ रुपये का रहा था और 38.25 गुना भरा था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एचडीबी फाइनेंशियल के आईपीओ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स भविष्य में देश में बड़े आईपीओ के लिए मजबूत भूख जगा सकता है।

2025 के आखिर में भारत में टाटा कैपिटल लिमिटेड और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक की भारतीय यूनिट समेत कुछ बड़े आईपीओ आने की उम्मीद है। भारत 2024 में पूंजी जुटाने के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक बनकर उभरा।

Wakefit IPO: मैट्रेस कंपनी का ड्राफ्ट जमा, रहेंगे ₹468 करोड़ के नए शेयर, OFS में कौन-कौन करेगा बिक्री

10000 करोड़ से ज्यादा का तीसरा सबसे ज्यादा सब्सक्राइब IPO 

HDB Financial का आईपीओ देश में 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा का तीसरा सबसे ज्यादा सब्सक्राइब हुआ आईपीओ रहा। पहले नंबर पर रिलायंस पावर का 11,563.20 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू है, जो जनवरी 2008 में आया था और 73.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके बाद SBI Cardका 10,354 करोड़ रुपये का इश्यू है, जो मार्च 2020 में आया था और 26.54 गुना भरा था। अब तीसरे नंबर पर एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ पहुंच चुका है।

Coal India का 15,200 करोड़ रुपये का आईपीओ अक्टूबर 2010 में आया था और 15.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नवंबर 2024 में आया Swiggy का 11,327 करोड़ रुपये का इश्यू 3.59 गुना और LIC का मई 2022 में आया 21,008 करोड़ रुपये का इश्यू 2.95 गुना भरा था।

अब कब होगी लिस्टिंग

इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 2 जुलाई को होगी। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 740 रुपये से 57 रुपये या 7.70 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Suntech Infra Solutions IPO: बोली लगाने के अंतिम दिन 105 गुना मिला सब्सक्रिप्शन, जबरदस्त डिमांड के बीच GMP में आया भारी उछाल!

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के IPO में 2500 करोड़ रुपये के नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली इनकम का इस्तेमाल कंपनी के टियर-1 कैपिटल बेस को मजबूत करने के लिए किया जाएगा, ताकि भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा किया जा सके। प्रपोज्ड IPO के बावजूद HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, HDFC Bank की सहायक कंपनी बनी रहेगी। कंपनी 1,680 शाखाओं के माध्यम से काम करती है। इसके सबसे बड़े लोन सेगमेंट्स में व्हीकल फाइनेंस और प्रॉपर्टी के एवज में लोन शामिल हैं।

HDB Financial Services IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 अरब डॉलर साइज में 4 साल में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला इश्यू

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button