खबर बाजार -Scoda Tubes IPO allotment: आज हो सकता है अलॉटमेंट आउट, जानिए क्या है लेटेस्ट GMP? – #INA

खबर बाजार -Scoda Tubes IPO allotment: आज हो सकता है अलॉटमेंट आउट, जानिए क्या है लेटेस्ट GMP? – #INA

Scoda Tubes IPO Allotment: स्कोडा ट्यूब्स IPO के शेयरों का अलॉटमेंट आज 2 जून को जारी होने की संभावना है। कंपनी के ऑफिशियल रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime India Pvt Ltd) की वेबसाइट पर निवेशक अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्कोडा ट्यूब्स का ₹220 करोड़ का IPO 28 मई से 30 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसे 53.78 गुना बंपर सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी के शेयर 4 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

सब्सक्रिप्शन में निवेशकों का दिखा जबरदस्त उत्साह

स्टेनलेस स्टील ट्यूब्स और पाइप्स बनाने वाली कंपनी स्कोडा ट्यूब्स के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन शुक्रवार को इसे कुल 53.78 गुना सब्सक्राइब किया गया। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी द्वारा ऑफर किए गए 1.18 करोड़ शेयरों के मुकाबले 63.70 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 113.03 गुना, QIBs की श्रेणी को 69.51 गुना वहीं रिटेल निवेशकों के कोटे को 19.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹66 करोड़ जुटाए थे।

कैसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस?

जिन निवेशकों ने स्कोडा ट्यूब्स के IPO में आवेदन किया है, वे अपना अलॉटमेंट स्टेटस कंपनी के ऑफिशियल रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime India Pvt Ltd) की वेबसाइट पर अपने एप्लिकेशन नंबर या पैन (PAN) डिटेल का उपयोग करके चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टेटस BSE और NSE की वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है। आप इन आसान तरीकों का पालन करते हुए अपना स्टेटस देख सकते हैं:

लिंक इनटाइम पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के स्टेप्स:

1. इस लिंक पर जाएं: https://linkintime.co.in/initial_offer/

ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी “Scoda Tubes” चुनें।

अपनी पैन, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी डिटेल्स भरें।

“Submit” बटन दबाएं।

आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के स्टेप्स:

NSE की वेबसाइट पर जाएं: NSE Website 

‘Equity & SME IPO bid details’ को चुनकर कंपनी ‘Scoda Tubes’ चुनें।

कंपनी सिंबल चुनने के बाद अपना IPO एप्लिकेशन नंबर या पैन डिटेल्स भरें।

‘Submit’ बटन दबाएं।

अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के स्टेप्स:

BSE की वेबसाइट पर जाएं। BSE Website 

‘Investors’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

‘Investor Services’ ड्रॉपडाउन में, ‘Status of Issue Application’ पर क्लिक करें।

‘Application Status Check’ पर क्लिक करें।

इश्यू टाइप में “Equity” चुनें।

‘Issue Name’ में “Scoda Tubes Limited” चुनें।

अपना पैन नंबर और एप्लिकेशन नंबर भरें और “Search” पर क्लिक करें।

आपका स्टेटस दिखाई देगा।

क्या है स्कोडा ट्यूब्स IPO का लेटेस्ट GMP?

IPO मार्केट पर नजर रखने एक्स्पर्ट्स की माने, तो अनलिस्टेड मार्केट में स्कोडा ट्यूब्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 15 प्रतिशत चल रहा है। वहीं Investorgain ने भी इसका GMP ₹20.5 बताया है, जो लिस्टिंग पर 14.64 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन दिखाता है। वैसे स्कोडा ट्यूब्स के शेयर 4 जून को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

Scoda Tubes IPO allotment: आज हो सकता है अलॉटमेंट आउट, जानिए क्या है लेटेस्ट GMP?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button