खबर बाजार -Scoda Tubes IPO Listing: ₹140 के शेयर की फ्लैट एंट्री, एग्जिट करने से पहले चेक करें कारोबारी सेहत – #INA

Scoda Tubes IPO Listing: स्टेनलेस स्टील के ट्यूब और पाइप बनाने वाली स्कोडा ट्यूब्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 57 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹140 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹140 और NSE पर भी ₹140.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर NSE पर यह ₹145.00 (Scoda Tubes Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 3.57% मुनाफे में हैं।
Scoda Tubes IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
स्कोडा ट्यूब्स का ₹220.00 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28-30 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 57.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 72.97 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 121.72 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 20.89 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,57,14,286 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹76.99 करोड़ प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने, ₹1100 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
Scoda Tubes के बारे में
वर्ष 2008 में बनी स्कोडा ट्यूब्स स्टेनलेस स्टील के ट्यूब और पाइप बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री स्कोडा ट्यूब्स लिमिटेड के ब्रांड नाम से होती है। इसके ग्राहकों में इंजीनियरिंग कंपनियां, EPC (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) फर्म समेत तेल और गैस, रसायन, उर्वरक, बिजली, फार्मा, ऑटोमोटिव, रेलवे और ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों की औद्योगिक कंपनियां शामिल हैं। इसके प्रोडक्ट्स की सप्लाई देश-विदेश के 40 स्टॉकिस्ट्स को होती है। यह यूएस, जर्मनी, नीदरलैंड, इटली, स्पेन और फ्रांस समेत 16 देशों को निर्यात करती है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे ₹1.64 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर ₹10.34 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में ₹18.30 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 43% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹402.49 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2024 में इसे ₹24.91 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹363.48 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।
Neptune Petrochemicals IPO Listing: खुदरा निवेशक नहीं लगा पाए थे बोली, अब ₹122 के शेयरों की धांसू लिस्टिंग
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Scoda Tubes IPO Listing: ₹140 के शेयर की फ्लैट एंट्री, एग्जिट करने से पहले चेक करें कारोबारी सेहत
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









