खबर बाजार -Stocks to Watch: सोमवार को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका – #INA

Stocks to Watch: शेयर बाजार में सोमवार (16 जून 2025) को 10 बड़े शेयरों में हलचल दिख सकती है। तिमाही नतीजे, FDA निरीक्षण, डिविडेंड और अधिग्रहण जैसी बिजनेस अपडेट के चलते ये स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे।
SpiceJet
स्पाइसजेट ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में ₹319 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछली तिमाही की तुलना में 12 गुना अधिक है। मुनाफे में यह उछाल बेहतर किराये और लागत नियंत्रण के कारण आया है। एयरलाइन ने पूरे साल के लिए ₹48 करोड़ का नेट प्रॉफिट भी दर्ज किया, जो FY18 के बाद पहली बार है।
Sun Pharma
Sun Pharma ने पुष्टि की है कि US FDA ने 2 जून से 13 जून 2025 के बीच उसके हलोल प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नियामक ने Form 483 जारी किया है, जिसमें आठ टिप्पणियां शामिल हैं। यह वही प्लांट है जिस पर 2022 की चेतावनी के बाद से आयात प्रतिबंध (import alert) लागू है। हलोल कंपनी की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में से एक है।
Nazara Technologies
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने नजारा टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी और घटा दी है। 13 जून को उन्होंने BSE और NSE दोनों पर कुल 27 लाख शेयर बेचे। BSE पर उन्होंने 13 लाख शेयर औसतन ₹1,225.19 की कीमत पर बेचे, जबकि NSE पर 14 लाख शेयर ₹1,225.63 प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए।
Infosys
इन्फोसिस ने कहा है कि कंपनी का निदेशक मंडल 22 और 23 जुलाई 2025 को दो दिवसीय बैठक करेगा, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (जून 2025) के वित्तीय नतीजों पर विचार और स्वीकृति दी जाएगी। नतीजों को अंतिम रूप से 23 जुलाई को बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
ITC
ITC ने घोषणा की है कि उसने Sresta Natural Bioproducts Private Limited (SNBPL) की 100% हिस्सेदारी ₹400 करोड़ में खरीद ली है। इस डील के तहत कंपनी ने ₹10 मूल्य के 1,87,48,858 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इस अधिग्रहण के बाद SNBPL अब ITC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।
NTPC
सरकार के मालिकाना हक वाली बिजली कंपनी NTPC ने अपने नॉर्थ करनपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (3×660 मेगावाट) की यूनिट-3 (660 मेगावाट) के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत 15 जून 2025 से की है। इसके साथ ही NTPC की कुल स्टैंडअलोन कमर्शियल कैपेसिटी बढ़कर 60,266 मेगावाट हो गई है, जबकि ग्रुप की कुल क्षमता 81,368 मेगावाट पर पहुंच गई है।
Vedanta
अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली वेदांता लिमिटेड 18 जून 2025 को बोर्ड मीटिंग करेगी, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 जून तय की गई है।
Bajaj Finance
बजाज फाइनेंस सोमवार से एक्स-बोनस और एक्स-स्टॉक स्प्लिट के रूप में ट्रेडिंग शुरू करेगा। इससे पहले कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों के साथ 1 के बदले 4 बोनस शेयर और ₹2 के एक शेयर को ₹1 के दो शेयरों में विभाजित करने की घोषणा की थी।
Syngene International
Syngene International को US FDA से Establishment Inspection Report (EIR) मिली है, जो कि बायोकॉन पार्क, बेंगलुरु स्थित GMP उत्पादन इकाइयों के निरीक्षण के बाद दी गई है। यह निरीक्षण 10 से 20 फरवरी 2025 के बीच हुआ था। इसकी श्रेणी “Voluntary Action Indicated (VAI)” रही।
Birla Corporation
बिड़ला ग्रुप की प्रमुख कंपनी Birla Corporation को राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित “गौरूम खान की ढाणी (साउथ)” नाम की चूना पत्थर (limestone) खदान के लिए प्राथमिक (preferred) बोलीदाता घोषित किया गया है। इस खदान से Birla Corporation को अपने सीमेंट उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण कच्चा माल (चूना पत्थर) मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : नए हफ्ते के लिए ये 2 शेयर हैं SBI Securities के सुदीप शाह की टॉप चॉइस, निवेशकों को कुछ दिन तक सावधानी बरतने की दी सलाह
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Stocks to Watch: सोमवार को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









