खबर फिली – Bigg Boss 18: विवियन डीसेना के बाद रजत दलाल ने बनाया रिकॉर्ड, दो बार बने ‘टाइम गॉड’ – #iNA @INA

‘बिग बॉस 18’ के घर में रजत दलाल नए ‘टाइम गॉड’ बन गए हैं. रजत दलाल दूसरी बार बिग बॉस के घर के ‘टाइम गॉड’ बने हैं. रजत दलाल से पहले सिर्फ बिग बॉस के ‘लाड़ले’ विवियन डीसेना को दो बार सलमान खान के इस शो का ‘टाइम गॉड’ बनाया गया था. अब विवियन डीसेना के बाद दो बार ‘टाइम गॉड’ का टाइटल जीतने वाले रजत दलाल दूसरे कंटेस्टेंट बन गए हैं. यानी रजत दलाल इस हफ्ते के साथ-साथ अगले हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन से भी सुरक्षित हो गए हैं. ‘टाइम गॉड’ के टाइटल के साथ रजत दलाल को बिग बॉस की तरफ से कुछ खास अधिकार भी दिए जाएंगे.

बिग बॉस 18 के घर में नए ‘टाइम गॉड’ के टास्क का एलान करते हुए कहा गया कि बिग बॉस के गार्डन एरिया में घरवालों के लिए एक स्पिन व्हील लगा दिया गया है और घर की एक्स ‘टाइम गॉड’ ईशा के हाथों इसे घुमाया जाएगा. स्पिनव्हील के रुकने पर जिस कंटेस्टेंट के नाम के सामने एरो रुकेगा, उसे बिग बॉस की तरफ से घर का नया टाइम गॉड बनने का मौका दिया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह राठी के बीच ये टास्क होने वाला था. लेकिन इसमें आए हुए ट्विस्ट के चलते रजत दलाल की इस टास्क में शामिल हो गए और आखिरकार उन्हें ‘टाइम गॉड’ टास्क का विनर घोषित कर दिया गया.

दीवार बनाने का मजेदार टास्क

‘टाइम गॉड’ बनने के लिए सभी कंटेस्टेंट को डॉमिनो ब्रिक्स की मदद से दीवार बनानी थी और जिन्हें इस कंटेस्टेंट को ‘टाइम गॉड’ की रेस से बाहर करना था, उन्हें ये दीवार तोड़नी थी. इस मजेदार टास्क में सभी घरवाले शामिल हुए और इस बीच कई झगड़े भी हुए. लेकिन रजत दलाल ने इस टास्क को इस तरह से पूरा किया कि ‘टाइम गॉड’ का ताज बिग बॉस ने उनके नाम कर दिया.

दिग्विजय से टूट जाएगी दोस्ती

भले रजत दलाल ने ‘टाइम गॉड’ का ताज अपने सिर पर सजा लिया हो, लेकिन इस टास्क की वजह से उनके और दिग्विजय सिंह राठी के बीच की दूरियां और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी. क्योंकि ‘टाइम गॉड’ बनने के लिए वो उनके खिलाफ जाएंगे.

[ad_2]
Source link

Back to top button