खबर फिली – Honey Singh Documentary Trailer: हनी सिंह की जिंदगी के सभी राज खुलेंगे, हर विवाद से उठेगा पर्दा, इस दिन रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री – #iNA @INA

फेमस रैपर हनी सिंह की लाइफ में अब तक काफी उतार-चढ़ाव आए हैं. कभी खराब सेहत के चलते करियर में लंबा ब्रेक लिया तो कभी गानों को लेकर विवादों में रहे. अब हनी सिंह अपनी लाइफ के बारे में अच्छा-बुरा सबकुछ बताने जा रहे हैं. उनकी जिंदगी पर नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है. इसका नाम ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ रखा गया है. इस डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

Yo Yo Honey Singh: Famous नाम की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इसमें आप देख पाएंगे कि हनी सिंह का शुरुआती करियर कैसा रहा और अब तक उनके साथ क्या-क्या हुआ.

हनी सिंह ने शेयर किया ट्रेलर

हनी सिंह ने भी ये ट्रेलर शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘यो यो हनी सिंह. एक ऐसा नाम जो इंडस्ट्री में गूंजता है, लेकिन कहानी क्या है? देखें यो यो हनी सिंह: फेमस, आ रहा है 20 दिसंबर नेटफ्लिक्स पर.’

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

ट्रेलर की शुरुआत हनी सिंह के स्टारडम से होती है, जहां उनके मिलियन्स फैंस हनी सिंह, हनी सिंह चिल्लाते हैं. पंजाबी म्यूजिक को हनी सिंह ने किस तरह पूरे भारत में कूल बना दिया. ये तो डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया, लेकिन इसमें ये भी देखने को मिलेगा कि हनी सिंह के सिर सफलता कैसे चढ़ गई और उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर लिया. हनी सिंह के बचपन से लेकर सफलता और डार्क सीक्रेट इस डॉक्यूमेंट्री में रिवील होंगे.

डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा हृदेश सिंह कैसे बना हनी सिंह

मोजेज सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री को डायरेक्ट की है. वहीं इसके प्रोड्यूसर सिख्या एंटरटेनमेंट है जो ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा की कंपनी है. डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के पैरेंट्स को भी दिखाया जाएगा और साथ में कुछ ऐसे चेहरे भी हनी सिंह के बारे में बात करते दिखेंगे, जिनकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी. इस पूरी डॉक्यूमेंट्री में हृदेश सिंह के हनी सिंह बनने के सफर तक सबकुछ दिखाया जाएगा. 20 दिसंबर से आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

[ad_2]
Source link

Back to top button