खबर फिली – Pushpa 2 Live Updates: ‘पुष्पा 2’ की रिलीज से एक दिन पहले रश्मिका मंदाना का इमोशनल पोस्ट – #iNA @INA

Table of Contents
Allu Arjun Pushpa 2 Live Updates: साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म ‘पुष्पा 2’ कल थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना इस फिल्म में लीड रोल में हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2021 में आया था. उसके बाद से ही लोग दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. फैन्स के बीच इस पिक्चर का जबरदस्त क्रेज है.
सुकुमार ने इस फिल्म को डायरेक्टर किया है. आईपीएस भंवर सिंह शेखावत के रोल में एक बार फिर से एक्टर फहद फासिल फिल्म में शामिल हैं. श्रीलीला भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. अब ‘पुष्पा’ एक ब्रांड बन चुका है. अब वो फायर नहीं वाइल्ड फायर हो चुका है. तो अगर आप भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं, तो टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ बने रहिए. हम आपको यहां इस फिल्म से जुड़ी तमाम छोटी बड़ी जानकारी दे रहे हैं.
Source link









