खबर शहर , आगरा में बदला माैसम: आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास – INA

माैसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम फुहारें आती रहीं। ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया।


इससे पहले बृहस्पतिवार को बदलते मौसम के चलते पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ जगह मामूली बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की और कमी आ सकती है।

सुबह और देर शाम लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसमें पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button