Nation: बर्थडे स्पेशल: जेल में काटी रातें तो महेश भट्ट संग जुड़ा नाम, फिल्मी है रिया की कहानी #INA
.webp)
मुंबई, 30 जून (.)। 1 जुलाई, 1992 को बेंगलुरु के एक बंगाली परिवार में जन्मीं रिया चक्रवर्ती का 32वां जन्मदिन है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रहे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती की बेटी रिया की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं। एमटीवी इंडिया पर वीजे के रूप में शुरुआत करने वाली रिया ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय किया, लेकिन उनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव और विवादों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन एक्ट्रेस से की, जहां वह रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने पेप्सी के एड और ‘एमटीवी गॉन इन 60 सेकेंड्स’ जैसे शोज होस्ट किए।
उनकी चुलबुली अदा और स्क्रीन प्रेजेंस ने जल्द ही दर्शकों का चहेता बना दिया। साल 2012 में तेलुगू फिल्म ‘तुनीगा-तुनीगा’ से एक्टिंग डेब्यू करने के बाद रिया ने बॉलीवुड का रुख किया और साल 2013 में यशराज बैनर की फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ में नजर आईं। उनके किरदार को काफी सराहना मिली। इसके बाद वह साल 2014 में ‘सोनाली केबल’, 2017 में ‘बैंक चोर’, 2018 में ‘जलेबी’ और 2021 में ‘चेहरे’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई। हालांकि, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में असफल रहीं, जिसका सीधा असर उनके करियर पर देखने को मिला।
रिया का नाम तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया, जब साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया पर उनके परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने और 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। सुशांत के पिता केके सिंह ने दावा किया कि साल 2019 में सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपए थे, जिनमें से 15 करोड़ रुपए कथित तौर पर किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। इसके अलावा, ड्रग्स से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को गिरफ्तार किया। सितंबर 2020 में रिया को लगभग एक महीने तक जेल में रहना पड़ा। लेकिन, अक्टूबर में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
साल 2024 रिया के लिए एक नई सुबह और राहत लेकर आया, जहां सीबीआई ने सुशांत केस में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर रिया को क्लीन चिट दे दिया, जिसके बाद उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया था।
रिया का नाम फिल्म मेकर महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा था। महेश भट्ट के जन्मदिन पर रिया की ली एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हो-हल्ला मचा। यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इसके अलावा, साल 2024 में दिल्ली पुलिस ने एक मोबाइल एप घोटाले में भी रिया को समन भेजा, जिसमें उन पर एक फ्रॉड एप के प्रचार का आरोप है। हालांकि, इस मामले में जांच जारी है।
विवादों के बाद रिया ने धीरे-धीरे अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू की। साल 2021 में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर ‘चेहरे’ में उनकी अदायगी को पसंद किया गया। जानकारी के अनुसार वह संजय लीला भंसाली की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘बैजू बावरा’ में एक अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
इसके अलावा, रिया का ‘टॉक शो चैप्टर 2’ काफी चर्चा में रहा, जिसमें सुष्मिता सेन और आमिर खान जैसे सितारे शिरकत कर चुके हैं।
रियलिटी शो ‘रोडीज 20’ में रिया गैंग लीडर के रूप में नजर आई थीं, जिसमें उनका बेबाक और जोश से भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। शो के विजेता एल्विश यादव टीम के मेंबर कुशाल तंवर बने।
–.
एमटी/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बर्थडे स्पेशल: जेल में काटी रातें तो महेश भट्ट संग जुड़ा नाम, फिल्मी है रिया की कहानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)




