Nation: बिहार : चुनाव के पहले एक्शन में नीतीश, चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को सौंपा नियुक्ति पत्र #INA

पटना, 25 जून (.)। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव को लेकर जहां सभी दल तैयारियों में जुटे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक्शन में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सहायक वास्तुविदों अंकिता प्रसून, नयन दीप, छोटू कुमार, आकाश कुमार, मो. मेहंदी हसन एवं शालिनी साहा को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त सहायक वास्तुविदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अच्छे ढंग से अपने कार्य का निर्वहन करें, यही उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि एनडीए सरकार में राजधानी पटना सहित कई जिलों में कई आइकोनिक भवन बनाए गए हैं, जिसमें वास्तुविदों की प्रमुख भूमिका रही है। सरकार का मानना है कि इन नए वास्तुविदों की नियुक्ति के बाद सरकार की परिकल्पना के अनुसार और भी बेहतर भवनों का निर्माण होगा तथा बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार भवनों का निर्माण हो सकेगा।

बता दें कि राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण कार्यों के अनुश्रवण के लिए वास्तुविदों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण विभाग अंतर्गत नए सिरे से वास्तुविद सेवा संवर्ग का गठन किया गया है। बताया गया कि नवनियुक्त वास्तुविदों की सेवा भवन निर्माण विभाग के अतिरिक्त गृह विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, उद्योग विभाग के अंतर्गत निगमों तथा प्राधिकरणों में स्वीकृत पदों के अनुरूप सौंपी जाएगी।

101 चयनित वास्तुविदों में प्लानिंग में पीजी की योग्यता रखने वाले 31, आपदा जोखिम में विशेषज्ञता रखने वाले दो, अर्बन डिजाइनिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले दो एवं लैंडस्केपिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। ऐसे वास्तुविद जो विशेष योग्यता रखते हैं, उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें कार्य आवंटित करने का प्रस्ताव है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे।

–.

एमएनपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

बिहार : चुनाव के पहले एक्शन में नीतीश, चयनित 101 सहायक वास्तुविदों को सौंपा नियुक्ति पत्र




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button