Nation: बिहार में नीतीश की नहीं, भाजपा की सरकार : कृष्णा अल्लावरु #INA

पटना, 30 अगस्त (.)। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि राज्य में नीतीश कुमार की नहीं, भाजपा की सरकार है। वोट चोरी से बनी सरकार कभी भी जनता की सेवा नहीं करेगी, जनता का काम नहीं करेगी।

बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने संबोधित किया।

अल्लावरु ने कहा कि जब वोट चोरी से सरकार बनेगी तो आपराधिक घटनाएं बढ़ेंगी और जब तक अपराध नहीं घटेगा, तब तक बिहार में निवेश नहीं आएगा और कारखाने नहीं लगेंगे। जब तक वोट चोरी होती रहेगी, तब तक पलायन बढ़ता रहेगा।

उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई वोटर अधिकार यात्रा के विषय में कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जब तक वोट की चोरी होगी, बिहार में न कमाई होगी, न पढ़ाई की व्यवस्था सुधरेगी और न स्वास्थ्य की स्थिति सुधरेगी। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से यह बताने में कामयाब हुए हैं कि वोट चोरी से जो सरकार बनेगी, वह जनता के हित में नहीं होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने बताया कि वोटर अधिकार यात्रा का समापन गांधी से अंबेडकर कार्यक्रम से होगा। इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को होगा, जिसके तहत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में पदयात्रा करेंगे। इसकी शुरुआत 1 सितंबर को सुबह 10:50 बजे से होगी।

उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहले ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित सभी महागठबंधन के नेता गांधी मैदान गेट नंबर-1 से होते हुए एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, इनकम टैक्स गोलंबर और नेहरू पथ से होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक जाएंगे। यहां कार्यक्रम में शामिल लोगों को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे।

–.

एमएनपी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

बिहार में नीतीश की नहीं, भाजपा की सरकार : कृष्णा अल्लावरु




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button