Delhi-Ncr ट्रेनों में सीट नहीं, फ्लाइट्स के रेट तीन गुना बढ़े… पटना जाने के लिए देना होगा इतना किराया- #INA

दिवाली-छठ पर बढ़े फ्लाइट रेट.
इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस, 20 अक्टूबर को दिवाली और फिर छठ का त्योहार है. दिल्ली समेत अन्य शहरों में नौकरी कर रहे लोग और स्टूडेंट्स अपने घरों में आ रहे हैं. यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए विमानन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे सहित तमाम बड़े शहरों से बिहार के पटना का किराया दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है.
18 अक्टूबर को दिल्ली से पटना का किराया 23500 रुपये और मुंबई से 30200 तक कर दिया है. यही किराया छठ के त्योहार में 24100 तक हो गया है. एक ट्रैवल एजेंसी की मानें तो ट्रेनों में तो टिकट ना के बराबर मिल रहा है.
यही नहीं, फ्लाइट्स भी लगभग फुल हो चुकी हैं. इस कारण किराया दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है. इसका असर, पटना से जाने वाले विमानों पर भी पड़ने की संभावना है. 10 नवंबर तक किराया सामान्य होने की संभावना है.
अभी क्या चल रहे फ्लाइट्स के रेट
अभी की बात करें तो दिल्सी से पटना का किराया 18 अक्टूबर को 15000-12700-23500, 25 अक्टूबर को भी 23500 तक है. मुंबई से पटना का किराया 18400-30100, 25 अक्टूबर को 11700-24100 तक है. बेंगलुरु से किराया 12900-21600 और 18 अक्टूबर को 8600-17500 तक है. वहीं, हैदराबाद से 12800-22961 और अक्टूबर को 7200-16700 तक है. पुणे से किराया 24800-25900 और 18 अक्टूबर को 20900-22200 तक है. यानि बैंकॉक, मालदीव और बाली से भी महंगी ट्रिप फिलहाल आपको पटना की पड़ेगी.
पटना तक सामान्य दिनों का किराया
जबकि, सामान्य दिनों की बात करें तो दिल्ली से पटना का किराया 4000-5000 रुपये तक होता है. मुंबई से 6500-7000 तक, हैदराबाद से 6000-6500 तक, बेंगलुरु से 6000-7000 तक और कोलकाता से 3600-4000 तक किराया होता है.
ट्रेनों में सीट नहीं, फ्लाइट्स के रेट तीन गुना बढ़े… पटना जाने के लिए देना होगा इतना किराया
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






