Nobel Prize 2025: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार का ऐलान, मोकिर, फिलिप, पीटर को इस काम के लिए मिला सम्मान
.webp)
Nobel Prize 2025: अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई है. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया गया है. उन्हें नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के काम के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. बीते वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को मिला था. इन्होंने इस बात का अध्ययन किया था कि कुछ देश अमीर और अन्य गरीब क्यों होते हैं. उन्होंने इस बात को पूरे दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत किया था. उन्होंने तर्क के साथ यह साबित किया कि अधिक स्वतंत्र, खुले समाजों के समृद्ध होने की संभावना ज्यादा होती है.
BREAKING NEWS
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided . award the 2025 Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel . Joel Mokyr, Philippe Aghion and Peter Howitt “for having explained innovation-driven economic growth” with one half . Mokyr… pic.twitter.com/ZRKq0Nz4g7— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 13, 2025
अल्फ्रेड नोबेल की याद में मिलता है पुरस्कार
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को औपचारिक रूप से ‘अल्फ्रेड नोबेल की याद में अर्थशास्त्र में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार’ के रूप पहचाना जाता है. इस पुरस्कार को सेंट्रल बैंक ने इसे 1968 में 19वीं सदी के स्वीडिश व्यवसायी और रसायन शास्त्री अल्फ्रेड नोबेल की याद में आरंभ किया था. उन्होंने डायनामाइट का आविष्कार किया. 5 नोबेल पुरस्कारों को स्थापित किया था. अब तक ये पुरस्कार कुल 96 विजेताओं दिया जा चुका है.
नोबेल पुरस्कारों का ऐलान
नोबेल पुरस्कार के जानकार इस बात पर दावा करते है कि अर्थशास्त्र पुरस्कार तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार नहीं है. मगर इसे हमेशा 10 दिसंबर को नोबेल की पुण्यतिथि (1896 में) पर अन्य नोबेल पुरस्कारों के साथ प्रदान किया जाता है. बीते सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कारों का ऐलान किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें: Bihar Elections: जनसुराज पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी की, मुस्लिमों की पैरवी करने वाले वकील को भी टिकट
Nobel Prize 2025: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार का ऐलान, मोकिर, फिलिप, पीटर को इस काम के लिए मिला सम्मान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)




