Noida – एनेस्थीसिया देकर 7 साल के मासूम को पांच घंटे तक बेहोश रखा, परिजनों से हड़पे 45 हजार  – #INA

Greater Noida News :
ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नामी अस्पताल पर 7 वर्षीय बच्चे के साथ हॉस्पिटल की लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। गामा फर्स्ट के निवासी नितिन भाटी ने आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल पर अपने बेटे की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग पर अड़ा हुआ है और आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। 


ऐसे हुआ घटना का खुलासा 

पीड़ित पिता के अनुसार, उनके यूकेजी में पढ़ने वाले बेटे युधिष्ठिर की आंखों में रविवार को जलन और पानी आने की शिकायत पर वे आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल गए थे। डॉ. आनंद वर्मा और उनकी पत्नी डॉ. प्रतिभा ने जांच के बाद तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता बताते हुए 45,000 रुपये की मांग की, जिसका भुगतान परिवार ने तुरंत कर दिया। परिवार के मुताबिक, बच्चे को केवल एनेस्थीसिया देकर बिना किसी ऑपरेशन के वापस भेज दिया गया। बच्चे की दाईं आंख में पट्टी बांधकर भेज दिया गया, जबकि दर्द बाईं आंख में था। शक होने पर दूसरे अस्पताल में जांच कराई गई, जहां पता चला कि कोई ऑपरेशन हुआ ही नहीं था।


पांच घंटे तक बेहोश रहा

नितिन भाटी ने बताया कि  मेरा बेटा घटना के बाद से सदमे में है और किसी से बात नहीं कर रहा। एनेस्थीसिया के बाद वह पांच घंटे तक बेहोश रहा। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है और सीएमओ और जिलाधिकारी से मिलने की योजना बना रहे हैं। घटना के बाद से अस्पताल के डॉक्टर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button