Noida – एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल 2024 में सोफिया सिंह ने जीता खिताब, मनोज गुप्ता बोले- गर्व की बात – #INA

एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल 2024 में सोफिया सिंह ने जीता खिताब, मनोज गुप्ता बोले- गर्व की बात

Noida News :
शहर की बेटी सोफिया सिंह ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल 2024 प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन किया है। सोफिया ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए “कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ एशिया” का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि पर बीजेपी महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सोफिया सिंह को बधाई दी। इस दौरान उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मनीष शर्मा समेत कई स्थानीय कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

शहर के लिए गर्व की बात : मनोज गुप्ता

बीजेपी महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि 40 से अधिक देशों की सुंदरियों के बीच सोफिया ने अपनी शालीनता और शिष्टता से सभी का दिल जीता। उन्होंने अलग-अलग उप-प्रतियोगिताओं, फोटोशूट और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना जलवा बिखेरा। प्रारंभिक दौर में उन्होंने अखिल गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई राष्ट्रीय पोशाक पहनकर सबका ध्यान आकर्षित किया, जिससे भारत को दूसरा उपविजेता स्थान मिला। यह शहर के लिए गर्व की बात है।

कौन है सोफिया

7 अक्टूबर को आयोजित ग्रैंड फिनाले में सोफिया का प्रदर्शन देखते ही बनता था। उन्होंने न केवल शीर्ष 20 प्रतियोगियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया, बल्कि “कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ एशिया” का खिताब भी अपने नाम किया। सोफिया नोएडा के सेक्टर 55 की रहने वाली हैं। उनके पिता रॉबिन सिंह कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता सोनिया सिंह एक गृहिणी होने के साथ-साथ एनजीओ के माध्यम से सामुदायिक विकास कार्यों में भी सक्रिय हैं। 

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button