Noida – जिनके कंधों पर जिम्मेदारी प्रदूषण उनकी मेहरबानी? सफाई मशीन का वीडियो वायरल – #INA

जिनके कंधों पर जिम्मेदारी प्रदूषण उनकी मेहरबानी? सफाई मशीन का वीडियो वायरल

Noida News :
शहर में प्रदूषण की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। शहर के हाईराइज इलाकों में रहने वाले निवासियों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण करने वाली मशीन की पोल खुल गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहर के लोगों ने नोएडा प्राधिकरण की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किए हैं।

धूल का गुबार उड़ा रही मशीन

सफाई कार्य के लिए नियुक्त की गई एजेंसी ‘न्यू मॉडर्न’ की मशीनें नियमों का खुला उल्लंघन कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़कों की सफाई के लिए लगाई गई मशीन खुद धूल का गुबार उड़ा रही है। यह वीडियो सेक्टर-74 का बताया जा रहा है, जो 41 सेकंड का है।

विपक्ष ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने लिखा कि ये नोएडा के लिए शर्म की बात है। जहां हाईटेक होने के बावजूद भी ऐसी सुविधा मिल रही है, जो सेहत के लिए हानिकारक है। आम आदमी पार्टी के यूपी युवा ब्रिगेड अध्यक्ष पंकज अवाना ने लिखा, “नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने पूरे शहर को बर्बाद कर दिया है। हाईटेक सिटी कहलाने वाले नोएडा की वर्तमान स्थिति काफी चिंताजनक है। प्राधिकरण में शिकायत करने के बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है।”


स्वच्छता में शहर की हालात खराब

कांग्रेस कमेटी के सदस्य पवन शर्मा ने भी निशाना साधते हुए कहा कि यह जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। साफ सफाई में करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद हालात खराब है। इन लापरवाही करने वाले अफसर पर एक्शन कब होगा। समाजसेवी अतुल यादव ने लिखा कि प्रदूषण की इस गंभीर समस्या ने नोएडा के विकास पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों की भी लापरवाही शामिल

सोशल मीडिया पर अन्य नागरिकों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। युवा टीम सर्फाबाद के अध्यक्ष सोनू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि नोएडा अब स्वच्छता में नहीं, बल्कि गंदगी में नंबर वन है। शहर में चल रहे अलग अलग निर्माण कार्यों से भी प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो रही है। अधिवक्ता सचिन शर्मा ने लिखा कि हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और प्रदूषण नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button