Noida – युवतियों ने बुजुर्ग को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी – #INA

युवतियों ने बुजुर्ग को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

Noida News :
नोएडा में कुत्तों को लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं। कभी कुत्तों को घुमान तो खाना खिलाने को लेकर सोसाइटी में विवाद के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे ही एक मामला नोएडा की हाइड पार्क सोसायटी से आया। गुरुवार को रात दो युवतियां और बुजुर्ग दंपत्ति में कुत्ते को लेकर झड़प हो गयी। इस घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मचा गया।


क्या है पूरा मामला

मामला नोएडा के सेक्टर- 78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी का है। जहां गुरुवार रात दो युवतियां अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थीं। इस दौरान सोसाइटी में बुजुर्ग दंपत्ति भी सोसाइटी में घूम रहे थे। बुजुर्ग दंपत्ति ने कुत्ते को घुमाने पर आपत्ति जताई तो युवतियों का पारा हाई हो गया। दोनों युवतियां बुजुर्ग से गाली-गलौज करने लगीं। इतना ही नहीं थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस दौरान सोसाइटी में घूम रहे अन्य लोगों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन युवतियों ने थप्पड़ मारना नहीं छोड़ा। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों में वीडियो देखने के बाद काफी आक्रोश है।

पुलिस का बयान

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच हुई। दोनों लड़कियों द्वारा माफी मांग ली गयी है।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button