Noida – सीढ़ियों पर रेंगता मिला सांप, निवासियों में दहशत, VIDEO – #INA

सीढ़ियों पर रेंगता मिला सांप, निवासियों में दहशत, VIDEO

Noida News :
नोएडा के सेक्टर-51 में इन दिनों सर्पों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार सांपों के दिखने से क्षेत्र के निवासियों में दहशत का माहौल है। सेक्टर-51 के महासचिव संजीव कुमार ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी कर सभी निवासियों को सतर्क रहने की अपील की है। सोशल मीडिया पर सांप के रेंगने का वीडियों भी वायरल हो रहा है।


सांप को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम

जारी सूचना के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सेक्टर में हर दूसरे या तीसरे दिन सांप दिखाई दे रहे हैं। सर्दियों का मौसम होने के कारण यह स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। आज 14 नवंबर को एफ-51 की बेसमेंट में एक सांप की मौजूदगी की सूचना मिली है। महासचिव ने बताया कि सांप को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को तुरंत सूचित कर दिया गया है। टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने का काम करेगी।

निवासियों से
की गई अपील 

इस स्थिति को देखते हुए सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह विशेष सावधानी बरतें। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सेक्टर के जिम्मेदारों को सूचित करें।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button