Noida – अब तक 130 किसान पहुंचे जेल, आंदोलनकारियों पर टकटकी लगाए बैठे अफसर – #INA

Greater Noida News :
गौतमबुद्ध नगर में इस वक्त किसानों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिले में किसान आंदोलन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। अब तक 130 किसानों को गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल भेज दिया है। जिले में अब भी किसान आंदोलन की स्थिति बनी हुई है। जिसकी वजह से पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए हैं, जो आंदोलनकारी है। इसके अलावा विपक्ष पार्टी के नेताओं पर पुलिस नजर लगाए हुए हैं। हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस की पैनी नजर
जिले में किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 130 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें मुख्य किसान नेता शामिल हैं, जिनके नेतृत्व में आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा था। इसके अलावा कुछ किसान नेताओं को सचेत किया है। पुलिस का साफ कहना है कि अगर नोएडा में किसान आंदोलन को बढ़ाया गया तो जेल भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में आदेश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाहे फिर वह कोई भी व्यक्ति हो।
कैसे आंदोलन यहां तक पहुंचा
- 29 नवंबर 2024 : किसानों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
- 30 नवंबर 2024 : किसानों ने नोएडा में प्राधिकरण के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
- 01 दिसंबर 2024 : किसानों ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
- 01 दिसंबर 2024 : किसानों और पुलिस प्रशासन प्राधिकरण अफसरों के बीच वार्ता हुई वार्ता विफल रही।
- 02 दिसंबर 2024 : किसानों ने पूर्व घोषणा के मुताबिक़ संसद कूच किया। किसानों को नोएडा में रोका गया। पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़पें हुईं। बातचीत के बाद किसानों ने 7 दिन का समय दिया। दलित प्रेरणा स्थल में धरना शुरू किया।
- 03 दिसंबर 2024 : गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल को घेर कर किसानों का धरना समाप्त करवा दिया। हज़ारों किसानों को धरना स्थल से खदेड़ दिया गया और 123 किसानों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन की घोषणा कर दी।
- 04 दिसंबर 2024 : राकेश टिकैत को टप्पल में पुलिस ने हिरासत में लिया। ग्रेटर नोएडा में दिन भर पुलिस और किसानों के बीच दौड़ धूप चलती रही। देर शाम सभी 123 किसानों को रिहा कर दिया गया। किसानों ने ऐलान किया कि इन 5 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी। जिसमें आंदोलन पर आगे फ़ैसला किया जाएगा।
- 05 दिसंबर 2024 : बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात एक बार फिर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। बड़ी संख्या में किसानों को गिरफ़्तार कर लिया है। ज़ीरो पॉइंट पर चल रहा धरना समाप्त करवा दिया गया है।
- 06 दिसंबर 2024 : एक बार फिर किसानों के इकट्ठा होने का ऐलान किया गया। किसान नेता अतुल यादव ने वीडियो जारी की, जिसके बाद पुलिस ने अतुल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम
Source link