Noida – नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग के बाद टेक ऑफ भी सफल, Video – #INA

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग के बाद टेक ऑफ भी सफल, .

Greater Noida News :
आज का दिन केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि गौतमबुद्ध नगर के इतिहास में लिखा गया है। गौतमबुद्ध नगर की भूमि पर बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई। उसके बाद दिल्ली के लिए हवाई जहाज ने वापस टेक ऑफ किया। यह नजर उत्तर प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर के इतिहास के पन्नों पर लिखा गया है। जो कभी सपना 23 साल पहले देखा गया था, वह आज पूरा हुआ है। मौके पर केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ के अफसर मौजूद रहे। इस दौरान कुछ अधिकारियों और मंत्रियों की आंखों में आंसू भी देखे गए। यह आंसू कोई दुख के नहीं, बल्कि उस चीज के थे। जिसका सपना काफी समय पहले बाबूजी यानी कि राजनाथ सिंह ने देखा था।


10 मिनट में जेवर पहुंचा विमान

दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने जेवर में स्थित नोएडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। इंडिगो का यह विमान दोपहर करीब 1:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह लैंडिंग करीब 10 मिनट में हुई। दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल तक आने में करीब 10 मिनट का समय लगा।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button