Noida – AQI बढ़ने के बावजूद खुलेआम क्लासेस लेने पहुंच रहे छोटे बच्चे – #INA


- – डीएम के आदेश के बावजूद स्कूल खुले
- – बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़
- – स्कूल बसें कर रही नियमित संचालन
- – प्रशासन ने लिया संज्ञान, कार्रवाई की चेतावनी
Noida News :
गौतमबुद्ध नगर में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने के बाद जिलाधिकारी द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थानों को 23 नवंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन कुछ निजी स्कूलों द्वारा इन आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। इस मामले में सेक्टर-39 स्थित खेतान इंटरनेशनल स्कूल की वीडियो सामने आई है, जिसमें स्कूल बसें बच्चों को लाती-ले जाती नजर आ रही हैं।
खेतान स्कूल ने नोएडा डीएम के आदेशों की उड़ाई धज्जियां :
AQI बढ़ने के बावजूद खुलेआम क्लासेस लेने पहुंच रहे छोटे बच्चे pic.twitter.com/BgHDXKx5DR
— Tricity Today (@tricitytoday) November 19, 2024
कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में करने का आदेश
प्रदूषण के चलते जारी किए गए डीएम के आदेश में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का निर्देश दिया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान में AQI की गंभीर श्रेणी में होने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब प्रशासन ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं, तो स्कूल प्रबंधन इतनी मनमानी क्यों कर रहा है? क्या फीस वसूलने से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है?”
नोएडा में AQI के गंभीर श्रेणी में दर्ज होने के बाद सभी स्कूल 23 तक बंद करने के डीएम ने दिए आदेश। @CPCB_OFFICIAL #Noida #pollutioncontrol #PollutionInDelhi pic.twitter.com/pRqWOqC69t
— Tricity Today (@tricitytoday) November 18, 2024
स्कूलों के लिए सख्त निर्देश
इस आदेश के तहत जिले के सभी स्कूलों को 18 नवंबर से 23 नवंबर तक फिजिकल कक्षाएं पूरी तरह बंद रखने और केवल ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा देने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में लागू होगा, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी शामिल हैं। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सूचना प्रेषित कर दी है।
गौतमबुद्ध नगर के दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज समेत इन चार स्कूलों पर गिरी गाज। @dmgbnagar @UPGovt @Bsagbn1 @basicshiksha_up @up_basicshiksha #noida #UPBoardExam2025 pic.twitter.com/IChTSPFVxJ
— Tricity Today (@tricitytoday) November 19, 2024
संबंधित अधिकारियों को निर्देश
आदेश की प्रतिलिपि मेरठ मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, उप-जिला मजिस्ट्रेट और बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। प्रशासन ने यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया है। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को रोकने के लिए यह निर्णय आवश्यक माना गया है।
Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम
Source link



