Noida – ग्रेटर नोएडा पहुंचे डीजीपी और मुख्य सचिव, किसानों के मुद्दों पर आज होगी हाईलेवल मीटिंग – #INA

Greater Noida News :
उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी और मुख्य सचिव इस समय ग्रेटर नोएडा में है। दरअसल, काफी लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक टीम का गठन करवाया और जांच के आदेश दिए। अब इस मामले में किसानों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार ग्रेटर नोएडा आए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में किसानों और अधिकारियों के बीच बातचीत होगी। उसके बाद समाधान निकाला जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में किसानों का गुस्सा शांत हो सकता है।
जिले में तनाव की स्थिति, किसानों ने आक्रोश
जिले में किसान और अधिकारी इस समय आमने-सामने है। लंबे समय से किसान अपनी मांगों को लेकर जिले में आंदोलन और पंचायत कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान 200 से ज्यादा किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिनमें से कुछ जमानत पर बाहर है, लेकिन इस समय भी स्थिति जिले की ठीक नहीं है। लगातार किसानों के भीतर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। अब किसानों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए उत्तर प्रदेश डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में अधिकारियों और किसानों के बीच बातचीत होगी। इस दौरान किसानों की समस्याओं को खत्म करने के लिए बात की जाएगी।
कैसे आंदोलन यहां पर पहुंचा
- 29 नवंबर 2024 : किसानों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
- 30 नवंबर 2024 : किसानों ने नोएडा में प्राधिकरण के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
- 01 दिसंबर 2024 : किसानों ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
- 01 दिसंबर 2024 : किसानों और पुलिस प्रशासन प्राधिकरण अफसरों के बीच वार्ता हुई वार्ता विफल रही।
- 02 दिसंबर 2024 : किसानों ने पूर्व घोषणा के मुताबिक़ संसद कूच किया। किसानों को नोएडा में रोका गया। पुलिस और किसानों के बीच तीखी झड़पें हुईं। बातचीत के बाद किसानों ने 7 दिन का समय दिया। दलित प्रेरणा स्थल में धरना शुरू किया।
- 03 दिसंबर 2024 : गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल को घेर कर किसानों का धरना समाप्त करवा दिया। हज़ारों किसानों को धरना स्थल से खदेड़ दिया गया और 123 किसानों को गिरफ़्तार करके जेल भेजा गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन की घोषणा कर दी।
- 04 दिसंबर 2024 : राकेश टिकैत को टप्पल में पुलिस ने हिरासत में लिया। ग्रेटर नोएडा में दिन भर पुलिस और किसानों के बीच दौड़ धूप चलती रही। देर शाम सभी 123 किसानों को रिहा कर दिया गया। किसानों ने ऐलान किया कि इन 5 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी। जिसमें आंदोलन पर आगे फ़ैसला किया जाएगा।
- 05 दिसंबर 2024 : बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात एक बार फिर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। बड़ी संख्या में किसानों को गिरफ़्तार कर लिया है। ज़ीरो पॉइंट पर चल रहा धरना समाप्त करवा दिया गया है।
- 06 दिसंबर 2024 : एक बार फिर किसानों के इकट्ठा होने का ऐलान किया गया। किसान नेता अतुल यादव ने वीडियो जारी की, जिसके बाद पुलिस ने अतुल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम
Source link