Noida – कई जगह फॉल्ट होने से घंटों लाइट गुम, ओले गिरने से लाइनों के साथ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त – INA NEWS

कई जगह फॉल्ट होने से घंटों लाइट गुम, ओले गिरने से लाइनों के साथ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त

Noida News :
गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को शुरू हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट कर दी। घंटों बिजली गुल रही है। जिले में कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि ने शहर की आपूर्ति व्यवस्था को बाधित कर दिया। विभिन्न सेक्टरों और गांवों में रहने वाले लोगों को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली निगम उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए दिनभर आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य करने में लगा रहा। समुचित बिजली न मिलने से लोगों ने बिजली निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। वहीं शिकायत करने पर निगम अधिकारी लोकल बिजली लाइन में तकनीकी खराबी का हवाला देकर जल्द आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन देते रहे।

इन सेक्टरों की बिजली रही गुल 

दरअसल, शुक्रवार सुबह से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश शनिवार तड़के तक जारी रही। इस दौरान शुक्रवार देर रात कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे कई स्थानों पर बिजली लाइनों के साथ बिजली के ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। निगम के कर्मचारी इन्हें ठीक करने में दिनभर लगे रहे। शनिवार देर शाम बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। बारिश के साथ ओले गिरने से करीब एक दर्जन सेक्टरों व गांवों में रहने वाले लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सेक्टर-71, सेक्टर-72, 73, 74, बरौला, सेक्टर-49, 47, 46, 44, 49, 51, 55, 62, 99, 100, छलेरा-सदरपुर गांव, चौड़ा रघुनाथपुर, नया बांस, भंगेल, सलारपुर व हाजीपुर समेत अन्य सेक्टरों व गांवों में लोगों को लोकल फॉल्ट के कारण परेशानी का सामना करना। बारिश व ओलावृष्टि के कारण शनिवार सुबह से लोकल फॉल्ट के नाम पर दस से अधिक बार बिजली काटी गई। शिकायत करने पर निगम अधिकारी लोकल बिजली लाइन में तकनीकी खराबी का हवाला देकर जल्द आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन देते रहे। पड़ेगा। इस मामले में मुख्य अभियंता हरीश बंसल का कहना है कि कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।

हर घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह से हर घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बार-बार शिकायत के बावजूद किसी वरिष्ठ अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। बिजली कटौती के मामले में विद्युत निगम की व्यवस्थाओं को लेकर शहर के लोगों ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि निगम बिजली की मांग का 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं कर पा रहा है। अगर यही रवैया रहा तो गर्मियों में उपभोक्ताओं को फिर से बिजली के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कई जगह फॉल्ट होने से घंटों लाइट गुम, ओले गिरने से लाइनों के साथ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त

Noida - कई जगह फॉल्ट होने से घंटों लाइट गुम, ओले गिरने से लाइनों के साथ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त - INA NEWS Delhi INA News
Noida - कई जगह फॉल्ट होने से घंटों लाइट गुम, ओले गिरने से लाइनों के साथ ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त - INA NEWS Delhi INA News

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on tricitytoday.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button