Noida – भंगेल कन्या इंटर कॉलेज में नारी प्रगति फाउंडेशन की पहल, सिखाईं महत्वपूर्ण तकनीकें  – #INA

Noida News :
गौतम बुद्ध नगर के भंगेल स्थित कन्या इंटर कॉलेज में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों को आत्मरक्षा के कौशल से लैस करना और उन्हें बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में ब्लैक बेल्ट 7वें डिग्री के आत्मरक्षा विशेषज्ञ कमल थापा ने छात्राओं को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में बताया। अलका वर्मा, मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी ने बताया कि यह पहल ‘सुरक्षा समर्थ्य’ के तहत आयोजित की गई थी। जो लड़कियों को उनकी सुरक्षा के प्रति सक्षम और आत्मविश्वासी बनाने के लिए बनाई गई है।

प्रमुख प्रशिक्षक कमल थापा ने सिखाए उन्नत कौशल 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण प्रकाश सिंह ने किया। जिन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के प्रयास छात्राओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं। प्रमुख प्रशिक्षक कमल थापा और प्रशिक्षिका कशिश त्यागी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उन्नत कौशल सिखाए। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की टीम के सदस्य मीनाक्षी त्यागी (संस्थापक और प्रबंध निदेशक), वनीता भट (निदेशक), और अर्चना गुप्ता (प्रभारी- मायका) भी इस आयोजन में शामिल हुए। वनीता भट ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे अपनी आत्मरक्षा के कौशल का उपयोग केवल अपनी सुरक्षा के लिए करेंगी, और किसी को अनुचित रूप से हानि नहीं पहुंचाएंगी।

छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मीनाक्षी त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें किसी भी संकट की स्थिति में अपनी सुरक्षा करने के लिए तैयार करना है। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना है। यह संगठन अपने विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज में बदलाव लाने और लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा सिखाई गई आत्मरक्षा तकनीकें लड़कियों के लिए न केवल बुनियादी बल्कि उन्नत भी थीं, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा कर सकें।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News