Noida – दिल्ली से मात्र 10 मिनट में होगी लैंडिंग, सीएम योगी के एडवाइजर अवनीश अवस्थी ने दी बधाई – #INA

दिल्ली से मात्र 10 मिनट में होगी लैंडिंग, सीएम योगी के एडवाइजर अवनीश अवस्थी ने दी बधाई

Greater Noida News :
ग्रेटर नोएडा में विमानन इतिहास का एक ऐतिहासिक क्षण करीब है। दिल्ली से उड़ान भरकर पहला व्यावसायिक विमान अब मात्र 10 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट के फ्लाइंग जोन में उतरने के लिए तैयार है। सोमवार को होने वाली यह पहली परीक्षण उड़ान न सिर्फ एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि उत्तर प्रदेश के परिवहन और पर्यटन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का संकेत भी है। यूपी के सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को एक क्रांतिकारी बदलाव बताया है। 


सीएम योगी के एडवाइजर ने पोस्ट कर लिखा 

यूपी के माननीय सीएम के सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने x पर पोस्ट करके लिखा “नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक प्रमुख मील के पत्थर पर पहुंच गया है क्योंकि इसकी पहली परीक्षण उड़ान आज सुबह 11 बजे उतरेगी! 3,907 एकड़ के विशाल क्षेत्र के साथ, 29,561 करोड़ रुपये की यह परियोजना एनसीआर और उससे आगे की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है। 2025 तक, इसका लक्ष्य सालाना 12 मिलियन यात्रियों की सेवा करना है, जो क्षेत्र के पहले एकीकृत कार्गो टर्मिनल और उन्नत सुरक्षा प्रणालियों सहित विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करता है। 2021 में माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा उद्घाटन की जाने वाली यह महत्वपूर्ण परियोजना आधुनिक बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

60 मीटर चौड़ा रनवे तैयार 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के विमान द्वारा की जाने वाली यह पहली लैंडिंग क्षेत्र के विमानन इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। विशेष रूप से 3900 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा रनवे पूरी तरह से तैयार है और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस है।

एयरपोर्ट प्रति वर्ष सात करोड़ यात्रियों की आवाजाही

रविवार को रनवे को वाटर कैनन से सलामी दी गई और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। कैट-1 और कैट-3 उपकरण पहले से स्थापित किए जा चुके हैं, जो कोहरे और कठिन मौसम में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करेंगे। भविष्य की योजनाओं के अनुसार, एयरपोर्ट को चार चरणों में विकसित किया जाएगा। 2050 तक यह एयरपोर्ट प्रति वर्ष सात करोड़ यात्रियों की आवाजाही को सक्षम बनाएगा। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर में विकसित यह परियोजना एनसीआर क्षेत्र की कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button