Noida – सफाई में चूक करना बिमलराज आउटसोर्सिंग को पड़ा महंगा, दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट – INA NEWS

 सफाई में चूक करना बिमलराज आउटसोर्सिंग को पड़ा महंगा, दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट

Noida News :
शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था चरमराई हुई हैं। इसकी शिकायत लगातार स्थानीय निवासी की ओर से नोएडा प्राधिकरण को की जा रही हैं। शहरवासी सोशल मीडिया पर नोएडा प्राधिकरण को टैग कर तस्वीरें साझा कर रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने इस लापरवाही पर ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई की है। सीईओ ने मैसर्स बिमलराज आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड को दो साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अन्य ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

कंपनी ने निर्देश के बावजूद किया अनदेखा

सीईओ डॉ. लोकेश एम ने पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कंपनी द्वारा सड़कों और नालियों की सफाई का कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। सीईओ ने भी इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। कंपनी को बार-बार निर्देश देने के बावजूद सफाई कार्य में कोई सुधार नहीं देखा गया। कंपनी पर आरोप है कि उसने जन स्वास्थ्य द्वितीय के जोन-3 के अंतर्गत अलग-अलग सेक्टरों और गांवों में सफाई व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

कर्मचारियों को नहीं दे रहे थे सुविधा

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी, आई कार्ड, जूते और सफाई उपकरण जैसे झाड़ू, कोल्ची, पंजी, फावड़ा, गैंती, गमबूट इत्यादि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराए। इसके अलावा, नालों से निकली सिल्ट और कूड़े को नियमित रूप से सेक्टर-145 स्थित अस्थाई डंपिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंचाया जा रहा था।

नियमों का किया उल्लंघन

कंपनी ने नियम के अनुसार, आवश्यक मशीनरी जैसे रिक्शा, जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली, हाईवा, व्हील बैरो, वाटर टैंकर और मिनी टिपर भी उपलब्ध नहीं कराए। इसके अलावा दिसंबर 2024 में बिना किसी पूर्व सूचना के 6 नए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई, जिनका विवरण आईसीसीसी सेंटर पर दर्ज नहीं था। प्राधिकरण ने इन सभी गंभीर चूकों को देखते हुए कंपनी को दो सालों के लिए टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।

सफाई में चूक करना बिमलराज आउटसोर्सिंग को पड़ा महंगा, दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on tricitytoday.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button