Noida – तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, चार घायल – #INA

तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, चार घायल

Noida News :
नोएडा में थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-40 में एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटने से बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बुजुर्ग महिला को महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया। इस मामले में मृतक महिला के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

सिर पर लगने से हुई मौत 

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के वजीरपुर निवासी महेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी 65 वर्षीय मां रामश्री ऑटो रिक्शा में सवार होकर दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रही थीं। रिक्शा में तीन अन्य सवारियां बैठी थीं। आरोप है कि बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो का चालक बेहद लापरवाही व तेज गति से वाहन चला रहा था। सेक्टर-40 के पास पहुंचते ही ऑटो पलट गया। तेज रफ्तार रिक्शा पलटने से रामश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान अन्य सवारियां बाहर निकल आईं। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। 


पुलिस ने शुरू की जांच 

बताया जा रहा है कि हादसे में ऑटो चालक भी घायल हो गया। मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, चार घायल

Noida - तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, चार घायल - #INA Delhi INA News
Noida - तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, चार घायल - #INA Delhi INA News

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on tricitytoday.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button