'एक भी बच न जाए', I Love Muhammad विवाद के बीच बोले सीएम योगी; अब तक 12 गिरफ्तार
Lucknow: उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार की नमाज के बाद हुए इस बड़े बवाल के बाद योगी सरकार ने एक्शन लिया है. इस उपद्रव में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार मामला मामला ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद से जुड़ा है, जिसने पिछले कुछ हफ्तों से तनाव का माहौल बना रखा है. नमाज के बाद कथित तौर पर इस्लामिया मैदान के पास बड़ी संख्या में लोग इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा के आह्वान पर जमा हुए. पुलिस ने पहले से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे, लेकिन भीड़ बढ़ती गई और माहौल बिगड़ गया.
इसलिए करना पड़ा लाठी चार्ज
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने आपत्तिजनक नारेबाज़ी की और कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बाद मैदान और आसपास की सड़कों पर जूते-चप्पल और पत्थर बिखरे मिले. आईजी बरेली अजय साहनी ने मीडिया को बताया कि इस झड़प में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
एक भी बचना नहीं चाहिए- सीएम योगी
बता दें कि उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर भड़की हिंसा और उग्र प्रदर्शनों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर रात कड़ा रुख अपनाया. कानपुर, उन्नाव, मुरादाबाद, बरेली, मऊ और अन्य जिलों में मुस्लिम समुदाय के उग्र प्रदर्शन व भड़काऊ नारेबाजी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि उपद्रवियों के खिलाफ अब तत्काल और निर्णायक कार्रवाई की जाए.
दोषियों की संपत्ति तक की होगी जांच
सीएम योगी ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक पर्व है, इसलिए कार्रवाई का यही समय है. उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि ऐसे प्रदर्शन और भड़काऊ नारे प्रदेश की फिज़ा बिगाड़ने की सुनियोजित कोशिश हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, आयोजकों और साजिशकर्ताओं की पहचान कर उनकी संपत्ति तक की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
यह भी पढ़ें: ‘I Love Muhammad’ VS ‘I Love Mahadev’, कैसे हुआ स्टार्ट ये सबकुछ
यह भी पढ़ें: Bareilly Violence: बरेली के बवाल को लेकर मौलाना तौकीर रजा पर लग रहे गंभीर आरोप, अब क्या हैं हाल
'एक भी बच न जाए', I Love Muhammad विवाद के बीच बोले सीएम योगी; अब तक 12 गिरफ्तार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)





