Delhi-Ncr DDA के फ्लैट्स में अब दिखेगा यूनिक फीचर, रहने वालों को नहीं होगी बिजली की टेंशन, जानें क्यों?- #INA

DDA के फ्लैट्स में अब दिखेगा यूनिक फीचर, रहने वालों को नहीं होगी बिजली की टेंशन, जानें क्यों?

डीडीए की स्कीम.

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने प्रीमियम रेजिडेंशियल योजनाओं में से एक और योजना लॉन्च की है. डीडीए टावरिंग हाइट्स के नाम की यह परियोजना ईस्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा में है. इस प्रोजेक्ट को दिल्ली का पहला ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) परियोजना बताया जा रहा है.

इस योजना के तहत, डीडीए शीघ्र ही पूरे होने वाले 1026 2 BHK फ्लैट्स की ई-नीलामी करने की योजना बना रहा है. इन सभी फ्लैट्स में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, इस स्कीम में ऐसे 186 फ्लैट्स हैं जिनमें यूनिक पार्किंग फीचर भी शामिल किया गया है.

DDA की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार टावर E,F,G और H में मौजूद 186 फ्लैट्स के साथ ही सोलर पैनल रूफ वाली सरफेस पार्किंग की सुविधाएं दी जाएंगी. इसका साफ मतलब यह है कि इन 186 फ्लैट्स में रहने वाले जो लोग होंगे, उन्हें सरफेस पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी और उसकी शेड पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे.

सोलर रूफ वाली सरफेस पार्किंग की मिलेगी सुविधा

वैसे आमतौर पर ऐसे पैनल्स का उपयोग कॉमन एरिया की लाइटिंग या तो फिर लिफ्ट अथवा फिर दूसरी सुविधाओं के लिए होता है. जानकारों का कहना है कि डीडीए की इस पहल से इससे सोसाइटी के कॉमन मेंटेंनेंस शुल्क के दर कम होंगे.

इन 186 फ्लैट्स की रेट और साइज डीडीए ने इन सोलर पार्किंग के लिए एक रिजर्व प्राइस निर्धारित किया है. इन फ्लैटों का एरिया 141.65 वर्ग मीटर से 156.04 वर्ग मीटर के मध्य में होगा.

Dda 1

डीडीए की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया है कि 178.36 लाख रुपए से 197 लाख रुपए के बीच की 186 फ्लैट्स की रिजर्व प्राइस 178.36 लाख से 197 लाख रुपए निर्धारित किए गये हैं. इन सभी फ्लैटों के साथ सिंगल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

यह स्कीम 25 अक्टूबर को शुरू हुई है. नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और बयाना राशि का भी समय तय किया गया है. इसे 31 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 के बीच जमा किया जा सकता है. फ्लैट्स की लाइव ई-नीलामी 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2025 के बीच होगी. फ्लैट की फाइनल कीमत पर खरीदारों को 5 फीसदी जीएसटी और दूसरे शुल्क अलग से देने होंगे.

सिंगल, डबल और सरफेस पार्किंग की मिलेगी सुविधा

DDA की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार प्रोजेक्ट में सिंगल, डबल और सरफेस पार्किंग के विकल्प हैं. उदाहरण के लिए टावर B में 127 सिंगल और 5 डबल पार्किंग की सुविधा है.इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा टावर कंचनजंगा टावर है. इसमें अकेले 450 फ्लैट्स हैं. इन सभी 450 फ्लैटों के साथ डबल पार्किंग की सुविधा भी दी गई है.1026 फ्लैटों में से 30 फ्लैटों को बेहद खास बनाया गया है. इस विशेष फ्लैट के साथ 7.16 वर्ग मीटर से लेकर 48.09 वर्ग मीटर तक की अतिरिक्त टेरेस एरिया बनाया गया है. इसके कारण 30 खास फ्लैटों का रिजर्व प्राइस 210 लाख रुपए से 309 लाख रुपए के बीच रखा गया है.

Dda 2

दिल्ली विकास अधिनियम के तहत 1957 में दिल्ली विकास प्राधिकरण की स्थापना हुई है. दिल्ली के विकास को बढ़ावा देने और सुरक्षित करने के दृष्टिकोण से इसकी स्थापना की गई है. दशकों से DDA ने शहर को एक गतिशील शहरी केंद्र में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और व्यापक योजना और विकास के माध्यम से इसके विकास को आकार दिया है.

DDA को आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं की योजना, विकास और निर्माण, कुशल भूमि प्रबंधन, भूमि पूलिंग और रणनीतिक भूमि निपटान सहित प्रमुख जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं. टिकाऊ और समावेशी शहरी स्थान बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, DDA की पहल दिल्ली को 11 मिलियन से अधिक निवासियों का घर बनाने में सहायक रही है. यह संख्या लगातार बढ़ रही है.

DDA के फ्लैट्स में अब दिखेगा यूनिक फीचर, रहने वालों को नहीं होगी बिजली की टेंशन, जानें क्यों?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button