Tach – अब WhatsApp और Instagram के लिए भी देने होंगे पैसे? सामने आया मेटा का नया प्लान, आ सकता है Premium वर्जन

मेटा अब अपने सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इन ऐप्स के लिए अलग से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने पर काम कर रही है. खास बात ये है कि यह नया प्लान मौजूदा मेटा वेरिफाइड से बिल्कुल अलग होगा और इसमें ऐसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, जो फ्री यूज़र्स को नहीं मिलेंगे.

अब तक वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी तरह फ्री प्लेटफॉर्म रहे हैं. लेकिन AI फीचर्स के बढ़ते इस्तेमाल और भारी निवेश के बाद मेटा अब इन्हें कमाई का नया जरिया बनाने की सोच रहा है. टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिके, मेटा इस प्रीमियम प्लान में अपने एडवांस AI टूल्स को शामिल कर सकता है.

वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम Premium में क्या मिल सकता है?
रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा अपने Manus AI एजेंट को Premium सब्सक्रिप्शन का हिस्सा बना सकता है. ये AI टूल यूज़र्स को स्मार्ट जवाब, कंटेंट क्रिएशन और अन्य ऑटोमेशन फीचर्स दे सकता है. इसके अलावा, इंस्टाग्राम में AI-पावर्ड टूल्स जैसे वाइब्स, जिससे छोटे AI वीडियो बनाए जा सकते हैं, भी प्रीमियम यूज़र्स के लिए एक्सक्लूसिव हो सकते हैं.

इंस्टाग्राम यूज़र्स को कुछ ऐसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही है. जैसे-

  1. कौन आपको फॉलो नहीं कर रहा है, यह देखने का ऑप्शन.
  2. बिना सामने वाले को बताए इंस्टाग्राम Story देखने की सुविधा.

वॉट्सऐप प्रीमियम में भी एडवांस AI फीचर्स, बेहतर चैट टूल्स और एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन मिलने की उम्मीद है, हालांकि इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

फ्री यूज़र्स पर क्या असर पड़ेगा?
मेटा ने साफ किया है कि यह Premium प्लान पूरी तरह ऑप्शनल होगा. यानी फ्री यूज़र्स पहले की तरह ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे. कंपनी का फोकस उन यूज़र्स पर है, जो ज्यादा फीचर्स और AI टूल्स के लिए पैसे देने को तैयार हैं.

हालांकि, प्राइवेसी को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं. खासकर वॉट्सऐप में हाल ही में आए विज्ञापनों के बाद यूज़र्स यह जानना चाहते हैं कि कहीं उनका डेटा AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल तो नहीं होगा. मेटा का कहना है कि यूज़र डेटा की प्राइवेसी पहले की तरह सुरक्षित रहेगी.

क्या लोग पैसे देना चाहेंगे?
ये देखना दिलचस्प होगा कि कितने यूज़र इन ऐप्स के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पसंद करते हैं. लेकिन इतना तय है कि मेटा का ये कदम सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है.

[ad_2]
Source link

Back to top button