Nation: 'वेव्स इंडेक्स' क्रिएटर्स इकोनॉमी बढ़ाने और भविष्य में अच्छा रिटर्न देने में मददगार : एनएसई सीईओ आशीष कुमार चौहान #INA
.webp)
मुंबई, 2 मई (.)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि वेव्स इंडेक्स मीडिया, एंटरटेनमेंट, और गेमिंग से जुड़ी एनएसई में लिस्टेड 43 कंपनियों को लेकर तैयार किया गया है। उनका मानना है कि भविष्य में क्रिएटिव फ्रेमवर्क को लेकर तैयार की गई इस इंडस्ट्री से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
क्रिएटर्स इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए 1से 4 मई तक मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में महाराष्ट्र सरकार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मिलकर वेव्स इंडेक्स को लॉन्च किया है।
एनएसई के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने समाचार एजेंसी . को बताया कि वेव्स समिट- 2025 पीएम नरेंद्र मोदी की एक सराहनीय परिकल्पना है, क्योंकि इस परिकल्पना के साथ भारत की क्रिएटिव इंडस्ट्री को एक साथ एक मंच पर लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह क्रिएटिव इंडस्ट्री को मजबूत करने की परिकल्पना है।
इस इंडेक्स को लेकर चौहान ने कहा, सभी इंडस्ट्री को साथ में दिखाने के लिए वेव्स इंडेक्स को तैयार किया गया है। हमारी ओर से वेव्स इंडेक्स को लॉन्च किए जाने का वादा किया गया था, जिसे आज पूरा किया गया।
उन्होंने बताया कि जब इस परिकल्पना का विचार हो रहा था तभी महाराष्ट्र के सीएम ऑफिस से उन्हें फोन किया गया था, जिसमें उनसे वेव्स इंडेक्स को बनाने का आग्रह किया गया था। उस समय सभी इंडस्ट्री के इंडेक्स को साथ लेकर चलने वाले एक इंडेक्स की जरूरत महसूस हुई थी।
उन्होंने कहा, हमने वादा किया था कि हम वेव्स इंडेक्स को लॉन्च करेंगे और वादे के अनुरूप वेव्स इंडेक्स को लॉन्च किया जा चुका है। क्रिएटिव फ्रेमवर्क जैसे स्टोरीटेलिंग, न्यूज, एंटरटेनमेंट और गेमिंग सभी को साथ लेकर तैयार इस इंडस्ट्री से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का गुरुवार को उद्घाटन किया था। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा की जमकर तारीफ की और कहा था कि इसकी दुनिया भर में गूंज है। सिनेमा भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफल रहा।
–.
एसकेटी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'वेव्स इंडेक्स' क्रिएटर्स इकोनॉमी बढ़ाने और भविष्य में अच्छा रिटर्न देने में मददगार : एनएसई सीईओ आशीष कुमार चौहान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)




