Odisha: ओडिशा के ढेंकनाल में अवैध खन्न के दौरान विस्फोट, दो की मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

ओडिशा के ढेंकनाल में एक पत्थर की खदान में धमाके की खबर सामने आई है. इसके कारण खदान  में कई मजदूर फंसे हो सकते हैं. हादसे में कई के मारे जाने का अंदेशा बना हुआ है. मजदूरों को बचाने की की प्रक्रिया जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ढेंकनाल के गोपालपुर में अवैध पत्थर खदान में विस्फोट हुआ.अब तक दो मजदूरों के शव मिले हैं. इस हादसे में कई मजदूरों के फंसे होने का दावा किया जा रहा है.

खदान में फंसे मजदूरों को निकाले का प्रयास जारी 

यह हादसा शनिवार को रात बताया जा रहा है. हादसे की जानकारी पुलिस को देर से मिली. इलाके में राहत का काम जारी है. इसके साथ यहां पर आवाजाही को रोक दिया गया है. इस बात पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि खदान में कितने मजदूर फंसे हुए हैं.  

शुरुआती जांच में सामने आया है ​कि खदान में धमाके के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी. यहां पर अवैध रूप से खनन हो रहा था. स्थानीय अग्निशमन दल, ओडिशा आपदा प्रबंधन दल की टीमों के संग डॉग स्कवायड और विभिन्न उपकरणों के साथ बचाव दल खदान में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. ढेंकनाल के जिलाधिकारी और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं.  

नवीन पटनायक जांच की मांग की 

विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा किया है, उन्होंने लिखा कि ढेंकनाल में एक पत्थर खदान में धमाके कारण मजदूरों के फंसने से वे काफी दुखी हैं. हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई. वे पीड़ित परिजनों के लिए संवेदान प्रकट करते हैं. इस हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति मिले. नवीन पटनायक ने हादसे की जांच कराने की मांग की है. इसके साथ सरकार से मजदूरों की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने को कहा है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: अगले 2 दिन भारी मौसम का कहर; उत्तर भारत में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरा और बारिश का अलर्ट

Odisha: ओडिशा के ढेंकनाल में अवैध खन्न के दौरान विस्फोट, दो की मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button