Nation- Kaimur: लापता पत्नी की शिकायत करने पर पुलिस ने कहा- वो बदचलन थी… अब उसी के घर में बोरे में मिला महिला का शव- #NA

Kaimur: लापता पत्नी की शिकायत करने पर पुलिस ने कहा- वो बदचलन थी... अब उसी के घर में बोरे में मिला महिला का शव

छत से महिला का शव बरामद

बिहार के कैमूर जिले सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दो दिन पहले शनिवार को लापता महिला का शव उसके ही घर की छत पर एक कमरे में प्लास्टिक के बोरे से बरामद हुआ. आशंका है कि महिला का शव हत्या के बाद छिपाया गया था. सोमवार की सुबह घर की सफाई करने के दौरान दुर्गंध आने लगा, जिसके बाद परिजनों ने देखा कि तो महिला का शव बोरे में ठूंस कर रखा गया था और वहां ब्लड भी गिरा हुआ था.

इसके बाद परिजन ने घटना की सूचना मोहनिया पुलिस को दी. मृतका की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत जरुहा निवासी प्रजापति मिश्रा की पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है. उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है. जो बरेज गांव के समीप अपना घर बनाकर रहते थे. मामला जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पास NH19 स्थित बरेज गांव का है.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

चांदनी देवी के पति प्रजापति मिश्र ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. उसने कहा कि जब वह पत्नी के लापता होने की शिकायत लेकर थाने गए थे, तो पुलिस ने कहा था कि ‘तुम्हारी पत्नी कहीं भाग गई होगी, बाद में घर आ जाएगी’ और मामले की सही से जांच नहीं की, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

सड़क किया जाम

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कहकर लोगों को शांत कराया. घटना के बाद से इलाक में हड़कंप मच गया है.

जांच में जुटी पुलिस

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा घर में ही हत्या कर शव को बोड़ा में छिपाया गया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी आ रही है हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

(रिपोर्ट- पीयूष कुमार सिंह/कैमूर)

Kaimur: लापता पत्नी की शिकायत करने पर पुलिस ने कहा- वो बदचलन थी… अब उसी के घर में बोरे में मिला महिला का शव

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button