एक तरफ फिनाले में पहुंची युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स, दूसरी तरफ एक्स पत्नी धनश्री ने की फिर से प्यार करने की बात
Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में युजवेंद्र चहल की कलाई में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से क्रिकेटर पंजाब किंग्स के लिए पिछले कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं थे. लेकिन दूसरा क्वालिफायर मैच में उनकी वापसी हो गई और मुंबई इंडियंस को हराकर टीम ने फाइल में जगह बना ली. ऐसे में टीम के सभी खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं है. एक तरफ जहां चहल जीत के बाद जश्न मना रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) फिर से प्यार करने के लिए तैयार है.
धनश्री ने अपने करियर पर की बात
कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा का जब से युजवेंद्र चहल से तलाक हुआ है, तब से ही वो किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लाइफ से जुड़ी कई बाते शेयप की. एक इंटरव्यू में धनश्री ने कहा- ‘मैं हमेशा से अपने लक्ष्य पर फोकस्ड रही हूं. चाहे डेंटिंस्ट हो या फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरी चीजें हो. जब मैंने डांसिंग में अपना करियर बदला था, अपनी एकेडमी खोली, कोरियोग्राफ करना शुरू किया, तब भी मेरा एटीट्यूड सेम रहा था. मुझे था मेरी क्लास बेस्ट होनी चाहिए. मैं अपने स्टूडेंट्स को इंस्पायर करना चाहती थी. ये सिर्फ डांस स्टेप्स सिखाने के बारे में नहीं था, बल्कि मुझे स्टूडेंट्स को ऑडियंस के सामने खुद को प्रेजेंट करना सिखाना था. ये तभी हो सकता है जब आप फोकस्ड होते हैं.’
फिर से प्यार की तलाश में धनश्री
वहीं, धनश्री ने फिर से प्यार करने की बात पर कहा- ‘आप इन चीजों को प्लान नहीं कर सकते. आप पहले से ये तय नहीं कर सकते कि मैं आज या एक साल बाद प्यार में पड़ूंगी. प्यार एक बहुत अलग चीज है. मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी ये है कि मैं अपनी जिंदगी में आगे क्या देख रही हूं. फिलहाल मैं अपने काम और ग्रोथ पर ध्यान दे रही हूं. मैं खुद को बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट करने पर भी फोकस कर रही हूं. अगर नसीब में अच्छा लिखा है तो क्यों नहीं? जिंदगी में प्यार किसे नहीं चाहिए होता? फिलहाल मैं अपने करियर पर फोकस कर रही हूं.’ बता दें, तलाक के बाद जहां युजवेंद्र चहल की आरजे महवश संग अफेयर की चर्चा हो रही है तो वहीं धनश्री करियर पर फोकस कर रही हैं.
ये भी पढ़ें- PBKS vs MI: IPL फिनाले में पहुंचते ही खुशी से झूमी प्रीति जिंटा, पंजाब के इस खिलाड़ी को मार दी आंख
एक तरफ फिनाले में पहुंची युजवेंद्र चहल की टीम पंजाब किंग्स, दूसरी तरफ एक्स पत्नी धनश्री ने की फिर से प्यार करने की बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)


