सिसोदिया के VIDEO पर पंजाब में सियासी बवाल:बोले- 2027 में चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, लड़ाई-झगड़ा, जो करना पड़े, करेंगे- INA NEWS

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के इंचार्ज और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का एक वीडियो सामने आया है। सिसोदिया ने कहा कि 2027 को चुनाव जीतने के लिए हम कुछ भी करेंगे। सिसोदिया वीडियो में कह रहे हैं- AAP के सभी काम लेकर महिला टीम घर-घर जाएगी। महिला विंग का असली पड़ाव है, 2027 का चुनाव जितवाना। 2027 के चुनाव जितवाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, सच-झूठ, क्वेश्चन-आंसर, लड़ाई-झगड़ा जो करना पड़े, करेंगे। क्या आप लोग तैयार हैं? कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी बैठे हुए हैं। सिसोदिया के इस बयान के बाद भगवंत मान कुर्सी पर बैठे हुए अमन अरोड़ा की तरफ देखकर हंसते हैं। यह वीडियो 13 अगस्त को मोहाली में हुई महिला विंग की वर्कशॉप का है। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी नेताओं ने आम आदमी पार्टी को घेरा शुरू कर दिया है। सुखबीर बादल ने चुनाव आयोग को एक्शन लेने को कहा है। कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया की अहम बातें…. अब जानिए विपक्ष ने सिसोदिया के वीडियो पर क्या कहा… सुखबीर बादल बोले- ये AAP का असली चेहरा
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का असली चेहरा अब उजागर हो चुका है। AAP अब सत्ता के लालच में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। झूठ, धोखा, फरेबी वादों और गंदी राजनीति से लेकर दंगे और हिंसा तक उनकी मंशा साफ हो चुकी है। यह बात उनके ही शीर्ष नेता सिसोदिया ने खुले तौर पर मान ली है। 2014 में AAP के पंजाब में आने के बाद 2015 से बेअदबी की घटनाओं की शुरुआत हुई थी। 2016 मलेरकोटला बेअदबी मामले में उनके ही एक विधायक को दोषी करार दिया गया था। इससे साफ हो जाता है कि उन घटनाओं के पीछे कौन था। AAP ने पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर भाईचारे को तोड़ने और अकाली दल को कमजोर करने की साजिश रची। वड़िंग बोले- ये पंजाब है, दिल्ली नहीं
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मनीष सिसोदिया एक बात समझ लें कि ये पंजाब है, दिल्ली या कोई अन्य प्रदेश नहीं है। पंजाब के साथ जिसने भी धक्काशाही करने की कोशिश की है, उसे पंजाब के लोगों ने रगड़ कर रख दिया है। पंजाब में मुगल भी आए थे। उन्हें भी यहां से हार का चेहरा देखना पड़ा था। यहां हाथ जोड़कर आप कुछ भी करवा सकते हैं। जैसे पिछली बार लोगों को बेवकूफ बना लिया, लेकिन जिसने यहां जबरदस्ती करने की कोशिश की है उसे पंजाबियों ने छोड़ा नहीं। सिसोदिया ने किस खुशी में अपने ये भाव उजागर किए हैं, ये उन्हें ही पता होगा। विधायक परगट सिंह बोले- AAP गुंडों की ब्रिगेड
जालंधर कैंट के कांग्रेस विधायक सरदार परगट सिंह ने कहा कि AAP की लीडरशिप ने खुद स्वीकार कर लिया है कि वह 2027 के चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाएगी। AAP के लिए झूठ, फरेब और गुंडागर्दी आम बात है। आम आदमी पार्टी अब गुंडों और सत्ता-लोभी नेताओं की ब्रिगेड बन चुकी है। यह पंजाब और लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में इस तरह के बयान बेहद खतरनाक हैं। जो पार्टी खुलेआम कह रही है कि चुनाव जीतने के लिए किसी भी हथकंडे का इस्तेमाल करेगी, उस पर भरोसा कैसे किया जा सकता है? यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



