तरनतारन जीत पर केजरीवाल बोले- ये ऐतिहासिक जीत:सिसोदिया ने कहा- कांग्रेस का अहंकार नकारा; पूर्व मंत्री ने कहा-सेमीफाइनल जीते, अब फाइनल की तैयारी- INA NEWS

तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। जीत को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तरन-तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। वहीं मनीष सिसोदिया ने इसे लोगों का विकास और केजरीवाल पर भरोसा बताया। जीत के तुरंत बाद पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर सीधा हमला बोला। कांग्रेस को 2027 की दौड़ से बाहर बताया और बीजेपी को पंजाब में वोट न मिलने का दावा किया। धालीवाल ने धार्मिक मुद्दों को खारिज करके विकास को निर्णायक कारक बताया। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया और कहा कि बीजेपी चाहे जितने मुख्यमंत्री भेज दे, पंजाब में जीतना संभव नहीं। AAP इसे सेमीफाइनल की जीत बताते हुए अब 2027 के ‘फाइनल’ की तैयारी में जुटे होने का दावा कर रही है। आप की जीत पर क्या बोले मनीष सिसोदिया.. आप की जीत पर प्रधान अमन अरोड़ा की की बात तीन प्वाइंटों में समझे 1. आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा भी चंडीगढ़ में तरनतारन चुनाव में मिली जीत के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों की जमानतें जब्त हुई हैं। इससे साफ हो जाता है कि पंजाब की जनता इन पार्टियों को नकार चुकी है। 2. कांग्रेस ने लोगों को धर्म, मजहब और फिरकों में बांटने का काम किया है। उनके प्रदेश प्रधान द्वारा दलित भाईचारे के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा से लोग आहत हुए और कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, बीजेपी ने हमेशा पंजाब और पंजाबियत को चोट पहुंचाने की कोशिश की, इसलिए लोगों ने उन्हें भी साफ तौर पर नकार दिया। 3. विरोधियों को अब यह बात समझ आ गई है कि हमारी सरकार का गवर्नेंस मॉडल मजबूत है। जालंधर वेस्ट दलित बहुल सीट थी, लुधियाना वेस्ट पूरी तरह अर्बन सीट थी, जबकि तरनतारन पंथक सीट है। तीनों अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत यह दर्शाती है कि पार्टी हर मजहब, धर्म और वर्ग की पसंद बन चुकी है। अब धालीवाल की बातचीत को 5 पॉइंट्स समझें

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button