Sport : IND vs ENG: लॉड्स टेस्ट के आखिरी दिन Team India को करना होगा ये काम, एक गलती इंग्लैंड को मैच में करा देगी वापसी #INA

India vs England 3rd Test Lords: भारत और इंंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने जीत के लिए भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है. आज मैच का पांचवा दिन है और टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 135 रनों की जरूरत है. हालांकि भारतीय टीम के लिए यह रन चेज करना आसान नहीं होगा, क्योंकि इंग्लैंड टीम वापसी का कोई मौका नहीं छोड़ेगी. इंंग्लिश टीम ने चौथे दिन के आखिरी में ही भारत के 4 विकेट लेकर बता दिया था कि वो अभी भी खेल में बचे हैं.
58 रन पर ही भारत ने गंवाया 4 विकेट
भारत ने लॉड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन ही 58 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद करुण नायर 14 रन और कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर दोनों ब्रायडन कार्से का ही शिकार बने. वहीं आखिरी में नाइटवॉचमैन के तौर बैटिंग करने आए आकाश दीप को बेन स्टोक्स ने आउट किया. आकाश दीप 1 रन बनाए. इसके बाद चौथे दिन का खेल खत्म कर दिया गया.
केएल राहुल और ऋषभ पंत को दिखाना होगा दम
Team India को अब लॉड्स टेस्ट जीतना है तो ध्यान रखना होगा कि पहले सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाए. केएल राहुल और ऋषभ पंत को पारी को संभालना होगा. केएल राहुल टिक के आखिरी तक खेल सकते हैं. जबकि ऋषभ पंत अटैक कर खेल सकते हैं. हालांकि पंत को इस बात का ध्यान रखना होगा कि विकेट न गवाएं, क्योंकि टीम इंडिया विकेट गंवाती रही तो फिर इंग्लैंड टीम मैच में हावी हो जाएगी. लॉड्स टेस्ट जीतना आसान काम नहीं है. भारत की एक दो गलती इंग्लैंड को मैच में वापसी करा सकता है.
Stumps on Day 4 at Lord’s 🏟️#TeamIndia reach 58/4 in the 2nd innings
135 more runs away from victory in the 3rd Test 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/X4xIDiSUqO#ENGvIND pic.twitter.com/ENXq8fudEJ
— BCCI (@BCCI) July 13, 2025
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: गौतम गंभीर ने लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट के आउट होने पर दी गाली? Team India के हेड कोच का . हुआ वायरल
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 6 मिनट वाले विवाद के बाद लॉड्स टेस्ट में एक और विवाद, क्या मोहम्मद सिराज को ICC से मिलेगी सजा?
IND vs ENG: लॉड्स टेस्ट के आखिरी दिन Team India को करना होगा ये काम, एक गलती इंग्लैंड को मैच में करा देगी वापसी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












