स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल ने लांच किया 1रुपए में फ्रीडम प्लान,1 से 31अगस्त तक उठाएं 4जी सेवाओं का लाभ

आगरा। बीएसएनल इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने उपभोक्ताओं के लिए बहुत कुछ खास लेकर आया है इस स्वतंत्रता दिवस बीएसएनल मात्र एक रुपए में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सिम का लाभ उठाने के लिए मौका दे रहा है। बीएसएनएल ने 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने नए उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष फ्रीडम प्लान पेश किया है जिसमें उपभोक्ता हाल ही में बीएसएनएल की 4G सेवाओं का मात्र एक रुपए में एक महीने तक लाभ उठा सकते हैं। जानकारी के अनुसार बीएसएनएल की योजना के तहत उपभोक्ता केवल एक रुपए खर्च कर नया सिम कार्ड प्राप्त कर लाभ ले सकते हैं खास बात यह है कि इस ऑफर का लाभ बीएसएनएल के अधिकृत कस्टमर केयर सेंटर, रिटेलर और फ्रेंचाइजी आउटलेट्स से लिया जा सकता है। यह योजना सीमित समय तक लागू की गई है इसका लाभ नए उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर होगा इस योजना से उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है । जानकारी देते हुए प्रधान महाप्रबंधक बीएसएनल श्याम सिंह ने बताया कि सभी फ्रेंचाइजी को भी कहा गया है कि अधिक से अधिक कैंप आयोजित करें इस योजना के तहत बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगरा,फिरोजाबाद,इटावा, मैनपुरी, एटा एवं मथुरा के समस्त नागरिकों से भी अपील की गई है कि इस स्वदेशी तकनीकी आधारित मोबाइल सेवाओं का अधिक से अधिक संख्या में प्रयोग करने के उद्देश्य से सीधे ही अपने निकटतम स्थान से मात्र एक रुपए में बीएसएनएल की 4G सिम खरीद कर ज्यादा से ज्यादा बीएसएनल की सेवाओं का लाभ उठाएं।
रिपोर्ट: अजीत कुमार कुशवाहा







