सिद्धार्थनगर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील इटवा पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनसुनवाई किया गया ।

सिद्धार्थनगर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील इटवा पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनसुनवाई किया गया ।समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तहसील इटवा में सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, उपजिलाधिकारी इटवा व क्षेत्राधिकारी इटवा उपस्थित रहें । तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उक्त तहसील दिवस में राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण व तहसील इटवा क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी मौजूद रहे ।
Table of Contents


