Nation- शेरशाह सूरी के मकबरे पर कपल ने की अश्लील हरकत, . हुआ वायरल; जांच में जुटा पुरातत्व विभाग- #NA

शेरशाह सूरी का मकबरा
बिहार के सासाराम जिले में स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के मकबरे पर एक प्रेमी जोड़े ने अश्लील हरकत की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शेरशाह सूरी मकबरे से कमरे में कैद किया गया है. वीडियो में मकबरे की सीढ़ियों पर एक प्रेमी जोड़े को अश्लील हरकत करते आप साफ तौर से देख सकते हैं. वहीं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जा रही है.
शेरशाह सूरी का मकबरा लंबे समय से प्रेमी जोड़ों की पसंदीदा जगहों में से पहले नंबर पर है. पूरे साल पर्यटकों के साथ-साथ काफी संख्या में प्रेमी जोड़े शेरशाह सूरी के मकबरे का दीदार करने आते हैं, लेकिन अब इस वायरल वीडियो ने प्रशासनिक उदासीनता को भी उजागर कर दिया है. मकबरे की सीढ़ियों से लेकर चबूतरे एवं तालाब के चारों ओर प्रेमी जोड़ों को अक्सर देखा जाता है.
ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा पर उठे सवाल
आस्था से जुड़े ऐतिहासिक स्थल पर अश्लील हरकतों का वायरल यह वीडियो धरोहर की सुरक्षा के नाम पर हो रही खाना पूर्ति को भी उजागर कर रहा है. वायरल वीडियो इस बात का प्रमाण है कि ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा में पुरातत्व विभाग द्वारा तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों का दायरा सिर्फ प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के टिकट जांच तक हीं सीमित है. हालांकि इससे पहले भी इस परिसर में फैली गंदगी एवं शेरशाह सूरी पार्क की दुर्दशा को लेकर सवाल उठते रहे हैं.
वहीं ऐतिहासिक धरोहर की दीवारों पर असामाजिक तत्वों द्वारा लिखी गई आपत्तिजनक पंक्तियां पुरातत्व विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं. हाल ही में शेरशाह महोत्सव के दौरान शेरशाह सूरी मकबरे पर छाए घोर अंधियारे को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसके बाद पुरातत्व विभाग को सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी.
वीडियो की जांच में जुटा पुरातत्व विभाग
वहीं वायरल वीडियो के संदर्भ में पुरातत्व विभाग के अधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने आशंका जताई कि प्रेमी जोड़ों के बीच किसी बात लेकर नोकझोंक हुई होगी, जिसे कमरे में कैद कर वायरल कर दिया गया है. फिलहाल जांच चल रही है. पुरातत्व विभाग ऐतिहासिक परिसर में किसी भी आपत्तिजनक कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा.
ये भी पढ़ें-:दिल्ली यूनिवर्सिटी में कैसे होगा एडमिशन, क्या है प्रोसेस? Tv9 के साथ दूर करें हर कंफ्यूजन
शेरशाह सूरी के मकबरे पर कपल ने की अश्लील हरकत, . हुआ वायरल; जांच में जुटा पुरातत्व विभाग
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)

.webp)
.webp)

