एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाक PM की बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट कराया इंतजार, तो झल्लाकर मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज, और फिर…
तुर्कमेनिस्तान के अंतरराष्ट्रीय फोरम में शहबाज शरीफ और पुतिन की एक द्विपक्षीय बैठक तय थी। पुतिन के बैठक में नहीं पहुंचने पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जबरन गलती से एक कमरे में घुस गए, जहां पहले से मीटिंग चल रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
HighLights
तुर्कमेनिस्तान के अंतरराष्ट्रीय फोरम में शहबाज शरीफ की बेइज्जती
पुतिन ने शहबाज शरीफ को बैठक के लिए 40 मिनट इंतजार कराया
शहबाज शरीफ पुतिन से मिलने की कोशिश में जबरन मीटिंग में घुसे
डिजिटल डेस्क: वहां के नेता और हुकमरान भी कुछ कम नहीं है, क्या प्रधानमंत्री क्या दूसर नेता सब एक से बढ़कर एक हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला, जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तुर्कमेनिस्तान की धरती पर सरेआम बेइज्जती हुई और वह अपना-सा मुंह लेकर रह गए।
दरअसल, तुर्कमेनिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोरम में एक अजीब घटना हुई है, जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की एक बार फजिहत हो गई। पाक पीएम इस आयोजन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मिलने की कोशिश में गलती से उनकी बंद कमरे वाली मीटिंग में पहुंच गए। यह घटना कैमर में कैद हो गई। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, इसका खूब मजाक बना।
बता दें कि तुर्कमेनिस्तान की स्थायी तटस्थता के 30 साल पूरे होने पर अंतरराष्ट्रीय फोरम आयोजित किया गया था। 12 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में शहबाज शरीफ और पुतिन की एक द्विपक्षीय बैठक तय थी। बैठक में पाक पीएम की पहुंचने के बाद भी पुतिन 40 मिनट तक नहीं पहुंचे। पाक पीएम और वहां के विदेश मंत्री इशाक डार 40 मिनटों तक एक अलग कमरे में इंतजार करते रहे, लेकिन बैठक शुरू नहीं हुई।
❗️🇵🇰 PM Sharif Waited For Over 40 Minutes For President Putin Before Growing Tired And Gate-crashing Russian Leader’s Meeting With Erdogan – RT Correspondent
रिपोर्टस् के अनुसार, लंबे इंतजार के बाद शरीफ से रहा नहीं गया। वे पुतिन से कम से कम 10 कुछ मिनट के लिए मिलने पहुंचे गए। इस जल्दबाजी में शबहाज शरीफ उस कमरे तक पहुंच गए, जहां रूस के राष्ट्रपति पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपतिन रेचेप एर्दोआन से जरूरी आधिकारिक मीटिंग कर रहे थे।
अकेले कमरे से निकले पाकिस्तानी पीएम
पुतिन जब उस कमरे में घुसने लगे, तो उन्हें एक बार को रोका गया। हालांकि वे कमरे के अंदर चले गए। इसके 10 मिनट बाद शहबाज सरीफ कमरे से अकेले बाहर निकलें। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। ट्रोलर्स ने इस घटना के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को जमकर ट्रोल किया।
सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक
RT इंडिया के एक्स पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया, जिसमें दिख रहा है कि शरीफ चल रही बैठक के बीच अनजाने में पहुंच गए। इस पोस्ट पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का काफी मजाक बना। एक ने लिखा कि पुतिन भिखारियों पर वक्त बर्बाद नहीं करते। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ट्रंप भी इनके साथ ऐसा ही करते थे।
एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाक PM की बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट कराया इंतजार, तो झल्लाकर मीटिंग में जबरन घुसे शहबाज, और फिर…
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,