Operation Sindoor: ‘सिर्फ 30-45 सेकंड थे, थोड़ी-सी गलतफहमी होती तो भारत-पाक के बीच छिड़ जाता परमाणु युद्ध’… शहबाज शरीफ के सलाहकार का बयान
HighLights
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने किया था पलटवार
आतंकी ठिकानों सहित पाक के शहरों में दागी थी मिसाइलें
पाक को हुआ था भारी नुकसान, फिर की सीजफायर की गुहार
एजेंसी, इस्लामाबाद, Operation Sindoor। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल (BrahMos cruise missile) से भी हमला किया था। इस मिसाइल में परमाणु हथियार हैं या नहीं, इसका अंदाजा लगाने के लिए पाकिस्तान के पास सिर्फ 30 से 40 सेकंड का समय था।
उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को गलती से ही सही, यह खबर मिल जाती कि रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस (Nur Khan Airbase in Rawalpindi) पर ब्रह्मोस मिसाइल से परमाणु हमला किया गया है, तो इससे परमाणु संघर्ष भी हो सकता था।
सनाउल्लाह ने एक स्थानीय समाचार चैनल से चर्चा में कहा, पाकिस्तान के पास जवाब देने के लिए केवल 30 या 45 सेकंड का समय था। ब्रह्मोस मिसाइल हमला करने आ रही है, इस पर परमाणु बम है या नहीं, केवल 30 सेकंड में पता लगाना था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस समय हालात कितने तनाव भरे थे।
सनाउल्लाह ने आगे कहा, मैं यह नहीं कह रहा कि भारत ने सही किया कि मिसाइल के साथ परमाणु बम नहीं भेजा, लेकिन अगर यह गलतफहमी होती कि परमाणु हमला हुआ है, और पाकिस्तान कोई कार्रवाई कर देता, तो पूरी दुनिया परमाणु युद्ध में डूब सकती थी। इसके बाद जो विनाश होता, उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
सनाउल्लाह ने 10 मई को युद्धविराम समझौते की मध्यस्थता करने और संकट को शांत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति में अगर डोनाल्ड ट्रंप ने कोई भूमिका निभाई और दुनिया को इतने बड़े खतरे से बचाया, तो उनकी भूमिका का स्वतंत्र मूल्यांकन होना चाहिए। और अगर उन्होंने वाकई वह भूमिका निभाई है, तो इसकी सराहना होनी चाहिए।
बकौल सनाउल्लाह, यही कारण है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रम्प के नाम की सिफारिश की है। पाकिस्तान इसी मुद्दे पर ट्रम्प की तारीफ कर रहा है।
यहां भी क्लिक करें – लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के बेटे ने उगला भारत के लिए जहर, बांग्लादेशी कट्टरपंथियों से बढ़ा रहा गठजोड़
Pakistan begged Trump for a ceasefire after Indian Brahmos (Harmus) hit Noor Khan Airbase and Pak forces had no time to react.
सीमा पार से आए आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाया था। धर्म पूछकर हत्या की गई थी। कुल 26 लोग मारे गए थे। भारतीय सेना ने जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। ऑपरेशन के दौरान, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया, जिसमें कथित तौर पर 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए।
Operation Sindoor: ‘सिर्फ 30-45 सेकंड थे, थोड़ी-सी गलतफहमी होती तो भारत-पाक के बीच छिड़ जाता परमाणु युद्ध’… शहबाज शरीफ के सलाहकार का बयान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,